Nalanda news:- शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है। विशेष निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को हिलसा के महंत विद्यानंदन इंटर कॉलेज में छापा मारा। कॉलेज में कमेटी गठन के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल कुमार और शिक्षक संजय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कॉलेज में कमेटी गठन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अनिल कुमार और संजय कुमार ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को जैसे ही दोनों आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पटना ले जाया गया। वहां निगरानी थाना में पूछताछ की जाएगी। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पकड़े जाने के बाद भी दोनों खुद को निर्दोष बताते रहे। निगरानी टीम से बहस करते रहे। उनकी गाड़ी की सीट के नीचे से रिश्वत की रकम बरामद हुई। इसके बाद टीम उन्हें जबरन अपने साथ ले गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

