Nalanda News:- जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चुहरचक गांव मोड़ (एसएच-78) पर बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक शिशुपाल कुमार उर्फ़ कारु की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक चुहरचक गांव निवासी बृज यादव का पुत्र था।
हो सकती है। बताया जा रहा है कि 12 और 13 जुलाई की रात चुहरचक गांव में किशोरी यादव की हत्या हुई थी। उस मामले में शिशुपाल का नाम सामने आया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए अपराधियों ने मौका पाकर शिशुपाल को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि चुहरचक मोड़ पर युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

