Koderma News: जिले के मरकच्चो प्रखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है, जो अपने दो साथियों साजिद अंसारी और सबदर अंसारी के साथ जंगल में हाथी का वीडियो और फोटो लेने गया था।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय चोपनाडीह पंचायत के बेलडीह गांव के पास सलैया पहाड़ी पर स्थित परसोनिया जंगल में हाथी दिखाई दिया था। तीनों युवक उत्सुकतावश जंगल पहुंचे, लेकिन तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। तीनों युवक जान बचाकर भागे, लेकिन सद्दाम फिसलकर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी ने उसे अपनी सूंड़ से उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल डाला।
गंभीर रूप से घायल सद्दाम को परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, हजारीबाग के पास ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि कुछ ही समय पहले इसी हाथी ने पास के एक गांव में एक किसान की बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया था। सद्दाम अंसारी परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मार्बल का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी में जुटी है।
इस खबर को भी पढ़ें : यूपी से लाई जा रही एक ट्रक स्प्रिट को पुलिस ने किया जप्त , शराब माफिया तक खेप पहुचने से पहले पुलिस के किया बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
इस खबर को भी पढ़ें :

