Hazaribagh News: हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित सरबहा गांव के कुआं में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा की सुंदर करमाली अपने पारिवारिक कलह के बाद बाइक सहित कुआं में कूद गया। इसी को बचाने के लिए 4 अन्य लोग भी कुआं में डूब गए घ्दटना में सगे भाई सहित 5 की मौत हो गई।

मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है। विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई थे। वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था।एक साथ पांच मौत होने से गांव में अफरातफरी मच गई। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को बाहर निकालने के लिए कुएं के पानी को मोटर से बाहर निकालना पड़ा।सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर का अपनी पत्नी रूपा करमाली के साथ किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद सुंदर गुस्से में बाइक लेकर निकला और सीधे कुएं में गाड़ी समेत कूद गया। इसी कुएं में एक-एक कर पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले राहुल, सूरज, विनय और पंकज कुएं में उतरे पर वो भी डूब गए।