Hazaribag News:- गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम डोडिया एवं मोर्निया में वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से 05 सेक्शन पाइप, 04 डिलीवरी पाइप, 02 हौंडा सेट बरामद हुआ।
अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों की पहचान हेतु सत्यापन प्रक्रिया जारी है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई संबंधित थाना द्वारा की जा रही है।
अभियान में अजित कुमार बिमल – SDPO, बरही
चंद्रशेखर – पु०नि०, बरही अंचल, बिनोद कुमार – पु०नि०, थाना प्रभारी बरही, सरोज सिंह चौधरी – थाना प्रभारी, चौपारण, SI रवि रंजन, SI सुबिन्दर राम, ASI बदल महतो एवं सशस्त्र बल थे।

