Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार के गोपालगंज, बेतिया व समस्तीपुर में जहरीली शराब से मरनेवालों का आंकड़ा 41 पहुॅचा
    Headline

    बिहार के गोपालगंज, बेतिया व समस्तीपुर में जहरीली शराब से मरनेवालों का आंकड़ा 41 पहुॅचा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .बिहार की राजनीति गरमाई, विपक्ष ने सरकार पर हमले तेज किए 

    पटना।बिहार के समस्तीपुर जिले में भी जहरीली शराब से शुक्रवार की रात चार लोगो की मौत हो गई है। इसमें बीएसएफ के एक और आर्मी के एक-एक जवान भी शामिल है। छह लोगो की हालत गंभीर है। इनमें से तीन की आंखो की रौशनी भी जा चूकी है। इसके पूर्व गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के बेतिया में भी मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को राज्य के तीन जिलो में बीते चार दिनो में जहरीली शराब से कुल 41 लोगो की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार गोपालगंज में 20, बेतिया में 17 लोगो की मौत हो चूकी है। फिलहाल मृतको के पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बिहार में राजनीति भी गरमा गई है।

     

    समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अंतर्गत रूपौली पंचायत में चकसीमा निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र सेना का जवान मोहन कुमार(27), दीगनचक सीमा का बीएसएफ एसआई विनय कुमार सिंह(53), संग्रामपुर निवासी श्यामनंदन चौधरी (50) और रूपौली निवासी वीरचंद्र राय (35) की मौत हुई है। वहीं बीमार लोगो में बेंगा राय, अभिलाख राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार आदि शामिल है।

    ग्रामीणों के मुताबिक इन लोगो ने एक दुकान से खरीद कर शराब पी थी। देर शाम शराब पीने के बाद बाद में उनकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ लोगो को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। बीमार लोगो का इलाज पटाेरी से बाहर निजी अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत डीएसपी ओमप्रकाश अरूण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का पता चलेगा। फिलहाल इस मामले में अब तक 10 पुलिस कर्मियों पर गाज गिर चूकी है, इसमें तीन थानेदार शामिल है। वहीं कुल 18 आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण के बेतिया और अब समस्तीपुर जिले में मौत के बाद नीतिश सरकार सख्ते में है, वहीं विपक्ष को बड़ा मुद्दा हाथ लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जब बड़े बड़े प्रवचन दे रहे थे तब उनके बगल में खड़े भाजपा के मंत्री के स्कूल के अंदर से दो ट्रक शराब बरामद हुई थी। पर मंत्री के नामजद भाई को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजसभा सदस्य डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतिश सरकार सही तरीके से शराब बंदी कानून को लागू नहीं कर पाई है। प्रदेश में डबल इंजन की कुशासन सरकार का ही परिणाम है कि जहरीली शराब पीने से बीते चार दिनो में इतनी संख्या में लोगो की जान चली गई है। पटना के वरिष्ठ अधिवक्ता छाया मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर चुक का परिणाम है कि प्रदेश में बीते चार दिनो के अंदर 41 लोगो की माैत हो चूकी है। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के गोपालगंज बेतिया सहित अन्य इलाको में आसानी से शराब उपलब्ध हो रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जवान जहरीली शराब पटना न्यूज राजनिति विपक्ष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.