Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 23:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में आमिर सुबहानी होंगे राज्य के अगले मुख्य सचिव, कई जिलों के डीएम भी बदलें गए
          Headline

          बिहार में आमिर सुबहानी होंगे राज्य के अगले मुख्य सचिव, कई जिलों के डीएम भी बदलें गए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और बिहार के विकास आयुक्त आमिर सुबहानी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में गुरुवार की देर शाम अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा राज्य के कई  जिलों के डीएम का तबादला किया गया है और कई अधिकारियों को कामकाज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

          गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद को निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार को बिपार्ड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंडरीक को स्थानांतरित करते हुए समाज कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं, ये योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, संजय अग्रवाल आपदा प्रबंधन विभाग, परिवहन विभाग के सचिव के प्रभार में भी रहेंगे। हालांकि पटना प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से उन्हें मुक्त कर दिया गया।

          ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस अब जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को पटना प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव दया निधान पांडेय को स्थानांतरित करते हुए समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी संदीप कुमार पुडालकट्टी को स्थानांतरित करते हुए श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वंदना किन्नी श्रम संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव पर बनी रहेंगी। मत्स्य विभाग के निदेशक धर्मेंद्र सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

          गया के डीएम अभिषेक सिंह को स्थानांतरित करते हुए बुडको का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव गोरखनाथ को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष पराशर को पटना नगर निगम के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रोशन को दरभंगा का डीएम बनाया गया है। सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। दरभंगा के डीएम त्यागराजन को गया का डीएम बनाया गया है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्र को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। सहरसा के डीएम कौशल कुमार को सुपौल डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है।

          नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को सहरसा का नया डीएम बनाया गया है। समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर को नालंदा डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है। दरभंगा के नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा को कारा महानिरीक्षक बनाया गया है। नगर आयुक्त, गया सावन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बांका के डीडीसी रवि प्रकाश को प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। जहानाबाद के डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का एमडी बनाया गया है। डीडीसी औरंगाबाद अंशुल कुमार को खान विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। नवादा के डीडीसी वैभव चौधरी को सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है और वैशाली के डीडीसी विजय प्रकाश मीणा को श्रम संसाधन विभाग में निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थापित किया गया है।

          डीएम तबादला पटना न्यूज मुख्य सचिव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.