Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 30 August 2026 || 03:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में गंगा स्नान बना जानलेवा, मुंडन संस्कार में आए भाई-बहन समेत तीन की डूबने से मौत
          Headline

          भागलपुर में गंगा स्नान बना जानलेवा, मुंडन संस्कार में आए भाई-बहन समेत तीन की डूबने से मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  जिले के नवगछिया पुलिस क्षेत्र अंतर्गत रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां मुंडन संस्कार के लिए आए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

          बताया जा रहा है कि भटगामा गांव के निवासी कुमोद यादव अपने परिवार के साथ अपनी बेटी साक्षी कुमारी और 10 वर्षीय बेटे गौरव कुमार का मुंडन समारोह मनाने के लिए गंगा घाट आए थे। स्नान करते समय, गौरव डूबने लगा। उसे पानी में संघर्ष करते देख उसकी बहन साक्षी और उसकी बुआ मोनी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गईं, लेकिन वे भी तेज बहाव में बह गईं।

          घटना होते ही घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोग और गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर रंगरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन तेज कर दी गई। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया।

          काफी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मोनी कुमारी (बुआ), गौरव कुमार (12 वर्ष) और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। गौरव और साक्षी सगे भाई-बहन थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

          घटना के बाद परिजनों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वहां न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और न ही किसी प्रकार की चेतावनी संकेत या रस्सी लगाई गई थी, जिससे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। यदि उचित सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          परिवार के तीन सदस्य के डूबने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

          नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित झल्लुदास टोला गंगा घाट पर एक ही परिवार के तीन सदस्य के डूबने से हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

          Bhagalpur Drowning Incident Bihar News Ganga River Mishap Mundan Ceremony Accident गंंगा घाट हादसा गंगा नदी हादसा बिहार न्यूज Ganga Ghat Tragedy भागलपुर डूबने की घटना मुंडन संस्कार दुर्घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          August 30, 2026

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          August 30, 2026

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          August 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दून एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी का खुलासा, 120 जिंदा कछुए बरामद

          गढ़वा में पति की ह/त्या का खुलासा, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ,पिकअप से बाइक में टक्कर मार दिया था हादसे का दिया रूप

          पलामू में बटाने नदी में वीडियो बनाने के दौरान डूबे तीन युवक, एक को बचाया गया, दो लापता

          जमुई में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

          गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से चार मजदूरों की मौत, बचाने उतरे मजदूर भी बने शिकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.