Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 09:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»घरेलू विवाद में पति ने गड़ासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह/त्या्र बच्चों को लेकर हुआ फरार
    Headline

    घरेलू विवाद में पति ने गड़ासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह/त्या्र बच्चों को लेकर हुआ फरार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Rohtas News:  जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया तांतो टोला में आज घरेलू विवाद में पति ने चारा काटने वाले गड़ांसा से कई जगह वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित पति अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    पुलिस के अनुसार मृतका उक्त गांव निवासी विकास कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी। बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विकास कुमार ने गुस्से में आकर घर में रखे गड़ासे से कई वार कर पत्नी की हत्या कर डाली। सूचना पर विक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय, इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ सुबोध कुमार, पीएसआइ रूपम कुमारी, डायल 112 व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

    सुनीता की शादी 2018 में विकास से हुई थी व दोनों की दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी बेटी पांच वर्षीय शिवानी कुमारी व छोटी आठ माह की संतोषी कुमारी के अलावा एक चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार भी है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास की जबसे शादी हुई है, तब से अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था।

    सुनीता अपनी माता पिता की इकलौती पुत्री थी, जिसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में है। हत्या करने के बाद आरोपित पुत्री शिवानी व पुत्र शिवम को लेकर फरार हो गया है। घटना के समय छोटी पुत्री आठ माह की संतोषी मां की गोद में बैठ कर दूध पी रही थी। खून से लथपथ छोटी को ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने मां के शव से अलग किया। घटना के समय पति पत्नी और बच्चे ही घर में थे।

    एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से हत्या में उपयोग किया गड़ासा जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुनीता के स्वजन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Controversy Husband murder Wife
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.