Araria News: फारबिसगंज कोठीहाट रोड स्थित केशरी टोला में 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन व मानस यज्ञ एवं नवाह संकीर्त्तन के समापन के बाद बुधवार को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बुधवार के अपराह्न वेला में आयोजन स्थल से शहर में गाजे- बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए सभी प्रतिमाओं को जल में प्रवाहित किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और नगर परिक्रमा के दौरान प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया।शोभायात्रा में विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव,मनोज सिंह,गणेश गुप्ता,नंदन ठाकुर,भाजपा नेता मनोज झा,अनूप जायसवाल,रजत कुमार सिंह,संजय केशरी,संजय अग्रवाल,अमित निराला,आलोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल हुए।
नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर घरों से निकलकर महिलाओं ने भगवान विष्णु के विराट रूप का दर्शन किया और महिलाओं ने धूप,अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की।विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाकर शरबत,पेयजल,टॉफी आदि समानों का शोभायात्रा में शामिल भक्तों के बीच वितरित किया गया।शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।बड़ी संख्या में पुलिस बलों को लगाया गया,जो शोभायात्रा रूट में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के कार्य में लगे दिखे।