Nalanda News:- नालंदा जिले के राजगीर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगीर पैसेंजर मेमू ट्रेन से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान तीन महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की मात्रा 102.375 लीटर बताई गई है।
उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर रेल थाना पुलिस के सहयोग से यह संयुक्त कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के राजगीर स्टेशन पहुंचते ही तीन महिलाएं और दो पुरुष बड़े-बड़े कार्टन लेकर प्लेटफॉर्म पर उतरे। पुलिस ने जब कार्टनों की तलाशी ली तो चूड़ी और खिलौनों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बोतलें बरामद हुईं।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की यह खेप बोगी संख्या 258458 से लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई है —
गौरव कुमार (नवादा, नारदीगंज थाना क्षेत्र)
लवली देवी (बड़गांव), लालो देवी (पचवाड़ा), उषा देवी
रामप्रवेश कुमार गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंडल कारा बिहारशरीफ भेज दिया गया है।
इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने किया, जबकि टीम में दारोगा श्वेता सिन्हा, प्रियंका कुमारी, आरक्षी अमरेश कुमार सहित अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
इसी क्रम में, दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा गांव में भी छापेमारी की गई, जहां से 29.975 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई और महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी विक्रम कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद आरोपी के घर के कमरे को सील कर दिया है।

