Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पप्पू यादव माफी मांगे नहीं तो मंदिरों,धार्मिक,सांस्कृतिक आयोजनों में आने से रोका जाएगा : विहिप-बजरंग दल
    Headline

    पप्पू यादव माफी मांगे नहीं तो मंदिरों,धार्मिक,सांस्कृतिक आयोजनों में आने से रोका जाएगा : विहिप-बजरंग दल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Purnia News:  विश्व हिन्दू परिषद् एवं  बजरंग दल ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा लगातार हिन्दू संगठन एवं सनातन विरोधी ब्यान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। सांसद एक मर्यादित एवं गरिमामय पद होता है जिसे पप्पू यादव सस्ती लोकप्रियता हासिल करने,खबर में बने रहने एवं संप्रदाय विशेष को खुश करने के लिए अनाप शनाप, उल्टा-पुल्टा ब्यान देकर धूमिल कर रहे हैं। उनके स्नातन विरोधी एवं हिन्दू संगठन विरोधी बयान से आम आवाम एवं हिन्दुवादी संगठन काफी आक्रोशित होते हुए उनके बेतुका बयानों का घोर निन्दा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वरना उनके खिलाफ विहिप बजरंगदल के साथ साथ सभी हिन्दू वादी संगठन और समस्त हिन्दू समाज मिलकर पुरजोर विरोध करेगा।

    उनके खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन के साथ साथ उनका पुतला दहन किया जाएगा। इतना ही नहीं यदि वे अपने सनातन विरोधी, सनातन संगठन विरोधी, सनातन धार्मिक आयोजन विरोधी एवं साधु संत विरोधी ब्यान से बाज नहीं आए तो उनको हिन्दू के धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक आयोजनों एवं कार्यक्रमों में आने से रोका जाएगा। प्रशासन से भी ऐसे भरकाऊ ब्यान देने वाले सांसद को रामनवमी शोभायात्रा जैसे बड़े आयोजन में प्रतिबंधित करने की मांग करेगी ताकि समाज में शांति और सौहार्द बनी रहे। इनके बेतुका और अनर्गल हिन्दू संगठन विरोधी बयान से पूर्णिया का माहौल खराब हो रहा है। बोट बैंक एवं तुष्टिकरण की रणनीति और सुनियोजित साजिश के तहत सांसद पप्पू यादव पूर्णिया के माहौल को खराब कर राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं जो कहीं से भी उचित नहीं है।

    विहिप, बजरंगदल,संघ परिवार को दंगाई कहना, संविधान विरोधी, राष्ट्र विरोधी कहना,बैन करने की बात जो इनके बुते से बाहर की है कि मांग करना इनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। जिसे हिन्दू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।आनेवाले समय में हिन्दू समाज इनका सामूहिक विरोध करते हुए सबक सिखाने का कार्य करेगी। दुर्भाग्यवश ये पूर्णिया सांसद के पद को सुशोभित करने के बजाय कलंकित कर रहे हैं। जल्द ही सांसद के बेतुका बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सामुहिक वहिष्कार किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व करती है। विहिप की स्थापना हिन्दू के मान बिन्दुओं मठ- मंदिर, धर्म ग्रंथ,साधु -संतों मां बहनों, गंगा और गौमाता की रक्षा और संवर्धन के साथ साथ हिन्दुओं को संगठित , संस्कारित और सबल बनाने के उद्देश्य से हुआ़ है। बजरंगदल सेवा सुरक्षा और संस्कार के ध्येय वाक्य के तहत कार्य करती है। विहिप किसी दुसरे धर्मों का विरोध नहीं करती है बल्कि अपने धर्म और संस्कृति में आई विकृतियों को दुर करने के लिए सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे सन्तू निरामया के साथ कार्य करती है।

    विहिप बजरंगदल से क्षमा याचना करें अन्यथा उनके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा
    विहिप कोई राजनीतिक संगठन नहीं है बल्कि यह एक विश्वव्यापी और भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने सनातन विरोधी और संगठन विरोधी बयान पर खेद व्यक्त करते हुए हिन्दू समाज और विहिप बजरंगदल से क्षमा याचना करें अन्यथा उनके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। पप्पू यादव के विवादित बयान पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में विहिप बजरंगदल के मृत्युंजय महान, रंजन कुणाल, निलाभ रंजन झा, विनीत भदोरिया,मंतोष कुमार झा, मुकेश कुमार आदि प्रमुख हैं

    पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा नागपुर में हुई हिंसा के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को “गुंडे और दंगाई” करार देते हुए इन संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग के बाद पूर्णिया में सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ लोग उतर आये हैं। पप्पू यादव ने कल अपने बयान में कहा था कि “बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद संविधान और मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। इन संगठनों के लोग जेल में होने चाहिए, नहीं तो शमशान में।

    ऐसा विवादित बयान आते ही पूर्णिया के बहुत सारे लोगों ने सांसद पप्पू यादव पर बरस पड़े हैं। सोशल मीडिया पर लगातार पप्पू यादव के इस बयान की खिलाफत की जा रही है। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी और प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार यादव ने पप्पू यादव की टिप्पणी पर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वह हिंदू समाज को अपमानित कर रहे हैं। विहिप नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि पप्पू यादव ने अब तक अपने समुदाय के लिए क्या किया है, सिवाय अपनी पत्नी को राज्यसभा भेजने और बेटे को विधानसभा तथा लोकसभा भेजने की कोशिशों के। उनका आरोप था कि पप्पू यादव ने हिंदू समाज के वोट लेकर धोखा दिया और अब उसी समाज को दंगाई और राष्ट्रविरोधी करार दे रहे हैं।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल सी आ गई है। जिसके बाद से ही हिन्दू समाज के बहुत सारे लोग पप्पू यादव का विरोध कर रहे है। कुछ लोगों ने सांसद को रामनवमी शोभायात्रा में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Anti-Sanatan statement Hindu Organization Independent MP Rajesh Ranjan alias Pappu Yadav Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.