Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 11:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पूर्वी चंपारण चिमनी ब्लास्ट कांड में मृतकों की हुई पहचान
    Headline

    पूर्वी चंपारण चिमनी ब्लास्ट कांड में मृतकों की हुई पहचान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मोतिहारी। जिले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर रोड स्थित ईंट भट्‌ठा में आग लगाने के दौरान चिमनी फटने से 7 लोगों की हुई मौत  के बाद से ही पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया है। इस हादसे में मृतकों की पहचान स्थानीय आमदेई निवासी सह चिमनी मालिक मो इरशाद, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मुंडा हरनामगंज थाना क्षेत्र के टंगरू ग्राम निवासी सुभाष चंद्र,  कुंडा थाना के ही बुधाई लाल, कुंडा थाना के मुसनापुर निवासी दीपक राय के साथ रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीर गिर ग्राम निवासी अनिल बैठा, साजिद आलम व मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है।

    ये लोग हैं घायल

    घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ के राकेश कुमार अजय कुमार अमरेश कुमार, अनिल राय व रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीर गिर निवासी आलमगीर, एहसानुल्लाह, उमेश राम, फकरुल्लाह आलम एवं अमोदेई ग्राम निवासी नूरउल हक व अब्दुल हक के रूप में की गई है।

    नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं का दिन भर लगा रहा तांता

    आज सुबह से ही यहां भारी भीड़ जमा रही और शोक संतप्त परिवारों से भी मिलने के लिए सामाजिक लोगों व विभिन्न दलों के नेताओं का ताता लगा रहा। घटना की सूचना पर रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख पति श्रीकांत दुबे, सिकटा विधायक विरेद्र प्रसाद सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद राजद नेता जयप्रकाश यादव, सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार पांडे उर्फ लोहा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि झुनू पांडेय, चंपापुर मुखिया शमशूल जोहा अंसारी, शिवनगर मुखिया शिवचंद्र प्रसाद यादव, सुगौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षदपति अली हसन सहित भारी संख्या में स्थानीय  लोग पहुंचे।

    घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इन लोगों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की और कहा कि पीड़ित परिवारों के परिजनों की क्षतिपूर्ति की भरपाई किसी से भी संभव नहीं है। लेकिन इन लोगों का प्रयास हमेशा रहेगा इनके आश्रितों को समुचित मुआवजा मिल सके। जिससे उनका भरण-पोषण हो सके।

    मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में ईंट-भट्ठे की चिमनी हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री की मुआवजे की घोषणा के बाद बिहार सरकार भी जागृत हुई है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    इस हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उनके समुचित इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार सुबह बयान जारी कर इस हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है।

    पीएम ने कहा कि मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरए से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके बाद शनिवार की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विट कर मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट के मृतकों को मुआवजे का ऐलान किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चिमनी विस्फोट मुआवजा मोतिहारी न्यूज रेस्क्यु
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.