रांची।

अवैध संबंध के शव में एक पति द्वारा पत्नी को गोली मारकर हत्या करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। घटना रांची के टाटीसिलवे के बड़ाम गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान सीपी आईंद की पत्नी रेखा किंडो(39) के रूप में की गई है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार आरोपित पति सीपी आईंद को शक था कि उसकी पत्नी रेखा आइंद का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इसको लेकर पति और पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। और थाने पहुॅचकर पुलिस को बताया की किसी ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। इस बीच मृतक के बेटे ने पुलिस को सच्चाई बता दी की उसके पिता ने ही मां को मारा है। जिसके बाद पुलिस ने जब पति से कड़ाई से पुछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करने की बात पुलिस को बता दी। आरोपित पति सीसीएल के दरभंगा हाउस में कार्यरत्त है और उसके तीन बच्चे भी है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि अवैध संबंध के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल ओरापी से पूछताछ चल रही है।