Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 14:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लातेहार में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और पुत्र की हत्या कर फरार हुआ पति
          Headline

          लातेहार में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और पुत्र की हत्या कर फरार हुआ पति

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गृहकलह बना मौत का कारण, पुलिस जांच में जुटी

          Latehar News:  जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की रहने वाली मुन्नी देवी (30) और उसके तीन वर्षीय पुत्र की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस हत्याकांड को मृतका के पति मोहनलाल उरांव ने ही अंजाम दिया और घटना के बाद वह फरार हो गया।

          मिली जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों को संदेह हुआ जब मोहनलाल के घर का दरवाजा देर तक बंद रहा और भीतर से कोई आवाज नहीं आई। जब लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का दृश्य भयावह था। मुन्नी देवी और उसका मासूम बेटा खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़े थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

          सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मिले सबूतों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। लोगों का मानना है कि इसी घरेलू कलह ने इस दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया।

          डीएसपी भरत राम ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। फरार आरोपित मोहनलाल उरांव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का पूरा सच सामने आ जाएगा और दोषी को कानून के हवाले किया जाएगा।

          इस दर्दनाक वारदात से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिता अपने ही तीन साल के बेटे और पत्नी की जान ले सकता है। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chhipadohar police station crime domestic dispute murder Latehar double murder Mohanlal Oraon absconding murder of wife and son घरेलू विवाद हत्या छिपादोहर थाना अपराध पत्नी और पुत्र की हत्या मोहनलाल उरांव फरार लातेहार दोहरा हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.