Monday, 20 May 2024 || 20:25

खगड़िया। जिले में शुक्रवार की रात आंधी और पानी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के दौरान घर पर विशाल पेड़ के गिरने से दो बहनो की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि खगड़िया और भागलपुर को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर धराशायी हो गया है। जानकारी अनुसार परिवार के सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। इस दौरान एक विशाल पेड़ घर पर गिर गया, जिससे दबकर दो बहनो की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो बहनो की मौत हो गई और एक इलाजरत है। घटना से पूरे इलाके में कोहराम है।

जानकारी अनुसार बेलदौर थाना के बलैठा पंचायत में देर रात तेज आंधी  के कारण वार्ड 12 में स्थित एक पीपल का पेड़ गिर गया।  इस दौरान पेड़ का बड़ा हिस्सा यहां  रहनेवाले नकुल मुनि के फुस के घर की तरफ गिरा, जिसमें उनकी 11 वर्षीय पुत्री लूसी कुमार, 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की पेड़ से दबाकर मौत हो गई। जबकि सबसे छोटी पुत्री अनुष्का कुमारी घायल हो गयी। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

अंधेरा के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। जैसे ही मृतक की मां घर पर गिरा पेड़ देखी तो चिल्लाने लगी। हल्ला सुन मुनि टोला के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया कि पेड़ इतना विशाल था कि लोगों से हटाना मुश्किल था। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से पेड़ को हटाया गया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। कहा कि मृतक के परिजन के मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था मृतक की मां की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें नम थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version