Patna News:- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भयावह आग में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पाँच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत एसकेएमसीएच भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो छोटे बच्चे, उनके माता-पिता और परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है। हादसा इतना अचानक हुआ कि घर के लोग बाहर निकल भी नहीं पाए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने पाँच मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही हादसे की वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

