Ranchi News:- झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक साथ आवाज उठाते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। सदन में यह भी कहा गया कि इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।सत्र समाप्त होने के बाद विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा—
“यह केवल सदन की भावना नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड की जनता की भावना है। जिसे आज सदस्यों ने सदन में रखा। इस पर विचार किया जाएगा।”
सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो और जदयू विधायक सरयू राय ने भी एक स्वर में दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग रखी।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के पुरोधा रहे हैं। उन्होंने न केवल राज्य गठन की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया, बल्कि आदिवासी अस्मिता और हक-अधिकार की लड़ाई को भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।

