Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:57
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता बने हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।
    Headline

    झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता बने हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  झारखंड राज्य की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्रियों की शपथ ले चुके हैं। झारखंड में हेमंत साेरेन के चाैथीबार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकाॅर्ड बन गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्ष के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए। उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। गुरुवार काे माेहराबादी मैदान पर आयाेजित शपथग्रहण समाराेह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत साेरेन काे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।

    झारखंड के 24 साल में बने 14 मुख्यमंत्री

    हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 24 साल के झारखंड में अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए। प्रदेश में 2009-2013 के बीच तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है। इसके अलावा शिबू सोरेन सिर्फ 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

    हेमंत सोरेन 2013 में पहली बार बने थे मुख्यमंत्री

    हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को मुख्यमंत्री बने थे। वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे। दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने। वे इस पद पर दो फरवरी 2024 तक रहे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने, जो दो फरवरी से चार जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा। इसके बाद जेल से जमानत पर रिहा हाेने के बादहेमंत ने फिर तीसरी बार 4 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन ने चाैथी बार 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    शपथ लेने से पहले हेमंत ने लिया मां-पिता का आशीर्वादमाेहराबादी मैदान पर शपथ लेने जाने से पहले हेमंत साेरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में साथ ले गए। शपथ ग्रहण में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, तारिक अनवर, बीके हरि प्रसाद, सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कर्माटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, माकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    कौन कितने समय तक रहा मुख्य़मंत्री

    1. बाबूलाल मरांडी- 15 नवंबर 2000 से 18 मार्च 2003

    2. अर्जुन मुंडा- 18 मार्च 2003 से दो मार्च 2005

    3. शिबू सोरेन- दो मार्च 2005 से 12 मार्च 2005

    4. अर्जुन मुंडा-12 मार्च 2005 से 18 सितंबर 2006

    5. मधु कोड़ा- 18 सितंबर 2006 से 28 अगस्त 2008

    6. शिबू सोरेन- 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009

    7. शिबू सोरेन- 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010

    8. अर्जुन मुंडा- 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013

    9. हेमंत सोरेन- 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014

    10. ऱघुवर दास- 29 दिसंबर 2014 से 28 दिसूंर 2019

    11. हेमंत सोरेन- 29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024

    12. चंपाई सोरेन- 2 फरवरी 2024 से तीन जुलाई 2024

    13. हेमंत सोरेन- 04 जुलाई 2024 से 27 नवंबर, 2024 तक

    14. हेमंत सोरेन — 28 नवम्बर, 2024

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Hemant Soren Jharkhand Government Swearing-in
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.