Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 14:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एचईसी कर्मियों ने मांगों को लेकर किया अर्धनग्‍न प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से धक्‍का-मुक्‍की
    Headline

    एचईसी कर्मियों ने मांगों को लेकर किया अर्धनग्‍न प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से धक्‍का-मुक्‍की

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जुटे कर्मियों ने सोमवार को एचईसी नेहरू पार्क से एचईसी मुख्यालय तक अर्धनग्‍न प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई। प्रदर्शन में सैकडों कर्मचारियों ने हाफ पैंट और बनियान पहनकर विरोध जताया। यह रैली जैसे ही एचईसी मुख्यालय के गेट तक पहुंची, वहां पहले से तैनात सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। हल्की नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इससे आक्रोशित कर्मचारी मुख्यालय के समक्ष सडक पर ही बैठ गए और सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

    सभा को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह ने कहा कि समिति मजदूरों के शोषण को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीते 30–40 वर्षों से एचईसी में कार्यरत विस्थापित, मृतक कर्मियों के आश्रित, आईटीआई और सीटीआई पास कर्मचारी आज तक स्थायी नहीं हो सके। उल्टे उन्हें सप्लाई कर्मियों की सूची से भी हटाने की साजिश की जा रही है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    समिति के मनोज पाठक ने कहा कि जबसे एचईसी में भेल प्रबंधन आया है, वह सप्लाई कामगारों के खिलाफ रणनीति बना रहा है। पहले सुविधाएं बंद की जा रही हैं, फिर इन्हें आउटसोर्सिंग के जरिये हटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मांग किया कि पूर्व में जो सुविधाएं दी गई थीं, उन्हें तत्काल लागू की जाए।

    रनथू लोहरा ने कहा कि पूर्व प्रबंधन मजदूरों के प्रति संवेदनशील था, लेकिन भेल प्रबंधन न मजदूरों से संवाद करता है और न उनकी समस्याओं से वास्ता रखता है। रोहित पांडेय ने कहा कि छात्र संगठन मजदूरों के साथ है और यदि जरूरत पड़ी तो कॉलेजों से छात्र भी समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे।

    वाई त्रिपाठी ने वर्ष 2010 में तत्कालीन श्रमायुक्त अराधना पटनायक की अध्यक्षता में हुए त्रिपक्षीय समझौते को लागू करने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस बार कर्मचारी अपनी मांगों पर एकजुट नहीं हुए, तो भविष्य में प्रबंधन उन्हें सप्लाई कामगार मानने से भी इनकार कर देगा।

    समिति की महिला प्रतिनिधि शारदा देवी ने आरोप लगाया कि निदेशक (कार्मिक) मनोज लकड़ा स्थानीय होते हुए भी स्थानीय कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 दिन से भूखे-प्यासे कर्मी सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन निदेशक ने अब तक संवाद तक नहीं किया।

    मौके पर उवैस आज़ाद, प्रेमनाथ शाहदेव, मोईन अंसारी, सुनील कुमार, विकास शाहदेव, प्रमोद कुमार, विजय साहू, राजेश शर्मा, दीपक लोहरा, हरेराम चौधरी सहित अन्‍य मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CISF and employees clash HEC half naked rally HEC headquarters protest HEC Supply Mazdoor Sangharsh Samiti HEC workers protest एचईसी अर्धनग्न रैली एचईसी मजदूर प्रदर्शन एचईसी मुख्यालय विरोध एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति सीआईएसएफ और कर्मचारियों की झड़प
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.