Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 May 2025 || 12:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh News: पीएम मोदी का झारखंड दौरा कल, हजारीबाग में खास कार पर सवार होकर लोगों का करेंगे अभिवादन
    Headline

    Hazaribagh News: पीएम मोदी का झारखंड दौरा कल, हजारीबाग में खास कार पर सवार होकर लोगों का करेंगे अभिवादन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Hazaribagh News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में रहेंगे। यहां वे विनोबा भावे विश्व विद्यालय से कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे मटवारी मैदान के लिए रवाना होंगे और भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। इसके बाद एक खास कार से विवि जाएंगे। यह वाहन बुलेटप्रुफ होगा। प्रधानमंत्री के काफिले में तीन स्पेशल गाड़ियां होगी। एक वाहन पर प्रधानमंत्री मोदी सवार होंगे। इसी वाहन से हेलीपैड से विभावि सभा स्थल जायेंगे। जिला प्रशासन ने रांची से रोड शो के लिए एक सुजकी कंपनी का स्पेशल वाहन मंगाया है। पीएम इसी गाड़ी से मटवारी गांधी मैदान सभा स्थल का चक्कर लगा लोगों का अभिवादन करेंगे। यह वाहन पांच सीटों का है।

    मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला परिषद चौक से मटवारी गांधी मैदान चौक तक बैरिकेडिंग की जा रही है। दो अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था शहर में रहेगी। दो अक्टूबर की सुबह से ही शहर के प्रवेश मार्गों पर ट्रैफिक के कड़े इंतजाम रहेंगे। शहर की सड़कों पर छोटी और बड़ी सवारी वाहनों पर रोक रहेगी। रांची की ओर से आने वाले सवारी वाहन भारत माता चौक फोर लेन बाइपास से निकलेंगे। पटना से आनेवाले वाहन नगंवा टोल प्लाजा से बाइपास होते हुए गुजरेंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन रूट से अतिक्रमण हटाया गया। मटवारी गांधी मैदान के दोनों ओर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड, पीटीसी, नया समाहरणालय सहित कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन हजार से अधिक जवान रहेंगे तैनात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका बजट 79,150 करोड़ रुपये से अधिक है। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

    प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    -1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग।

    -1:30 बजे हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।

    -1:55 बजे हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग।

    -2:00 बजे विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम।

    -2:45 बजे मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।

    -5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना।

    -5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।

    -5:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Hazaribagh News jharkhand tour Prime Minister Narendra Modi Vinoba Bhave University
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम,पिच की गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र से मंगाई गई लाल मिट्टी

    May 23, 2025

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025

    कैबिनेट का फैसला : सरकार मदरसा और संस्कृत स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क देगी किताब और कॉपियां

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.