Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Hazaribagh:मुख्यमंत्री ने दिया 773 करोड़ 30 लाख 10 हज़ार रुपए की 536 योजनाओं का तोहफा, कहा मुख्यमंत्री ने कहा- यह सरकार दिल्ली और रांची के बंद कमरे से नहीं बल्कि गांव और पंचायत से चल रही है
    Headline

    Hazaribagh:मुख्यमंत्री ने दिया 773 करोड़ 30 लाख 10 हज़ार रुपए की 536 योजनाओं का तोहफा, कहा मुख्यमंत्री ने कहा- यह सरकार दिल्ली और रांची के बंद कमरे से नहीं बल्कि गांव और पंचायत से चल रही है

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 18, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    2 लाख 47 हज़ार 842 लाभुकों के बीच 247 करोड़ 81 लाख 40 हज़ार 98 रुपए की बांटी परिसंपत्ति

    मुख्यमंत्री बोले- 29 दिसंबर को सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 8 से 9 हज़ार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

    Hazaribagh:  यह सरकार दिल्ली और रांची के बंद और एयर कंडीशंड कमरे से नहीं बल्कि गांव और पंचायत से चल रही है । जिस गांव में आने -जाने का रास्ता तक नहीं है , वहां अधिकारी पूरे दल-बल के साथ योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं तथा आपको लाभान्वित करने का काम कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज हज़ारीबाग़ के ईचाक प्रखंड के तेतरीय ग्राम में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के चल रहे तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    बुनियादी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ उसका हो रहा समाधान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” एक ऐसा महाअभियान है जिसमें गांव- पंचायत में शिविर लगाकर आम जन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। यहां लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ इसका लाभ दिया जा रहा है । मैं भी लगातार शिविरों में शिरकत कर रहा हूं और देखने का प्रयास कर रहा हूं कि किस तरह लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं । मुझे इस बात की खुशी है कि इन शिविरों में त्यौहार जैसा माहौल है। सरकार की योजनाओं से जुड़ने के लिए लोग खासे उत्साहित हैं।

    समस्याओं की सूची बनी, प्राथमिकता तय हुई और फिर योजना बनाकर उतार रहे धरातल पर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” का तीसरा चरण अभी चल रहा है । वर्ष 2021 में पहले चरण और वर्ष 2022 के दूसरे चरण में कुल 80 लाख के लगभग आवेदन मिले थे। इन आवेदनों के माध्यम से हमें आम जनता की तमाम समस्याओं की जानकारी मिली। इसके बाद इन समस्याओं की प्राथमिकता तय की और उसके समाधान की दिशा में योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारने का काम किया। सरकार की योजनाएं जन -जन तक पहुंचे, इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

    पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की, अब जा रहे हैं गांव- गांव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के बने 23 वर्ष हो चुके हैं। पिछले दो दशकों में लगातार जनहित की अनदेखी होती रही। लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जाता रहा। जिला और प्रखंड कार्यालय सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। लेकिन, हमारी सरकार ने इस परिपाटी को बदला। अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई । उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे गांव और पंचायत का रुख करें तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं को सुनें और उसका समाधान निकालें। हमारी सरकार की सोच है कि अब प्रखंड कार्यालय से नहीं बल्कि पंचायत कार्यालय से आपको सरकार की सभी योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान मिले।

    एक ही परिवार में कई सदस्यों को पेंशन का मिल रहा लाभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां हर बुजुर्ग विधवा और दिव्यांग को पेंशन का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू कर सभी योग्य पात्रों को पेंशन से जोड़ रही है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि आज कई ऐसे परिवार है जिसमें एक साथ कई पीढ़ी के लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं।

    बच्चियों को पढ़ाएंगे भी और इंजीनियर- डॉक्टर और अफसर बनाएंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बच्चियों के पढ़ाने की जिम्मेवारी अपने ऊपर ली है। बच्चियों की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बाधित नहीं हो, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है । इतना ही नहीं, बच्चियों के भविष्य संवारने का काम भी सरकार करेगी । अब बच्चियां पढ़- लिखकर इंजीनियर- डॉक्टर वकील और अफसर बनेंगी। इसके लिए सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    राज्य की नींव कर रहे मजबूत, पिछड़ेपन से दिलाएंगे निजात

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड कोई पिछड़ा राज्य नहीं है, लेकिन इसे पिछड़ा बनने के लिए छोड़ दिया गया। यहां की जो मूल समस्या है, उसे दूर करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। हम सभी जानते हैं कि झारखंड गांव बहुल राज्य है । ऐसे में गांव को मजबूत किए बिना राज्य को मजबूत नहीं कर सकते । यही वजह है कि हमारी सरकार उस नींव को मजबूत कर रही है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।

    आने वाले दो वर्षों में झारखंड पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है। वर्ष 2025 में यह राज्य 25 वर्ष का हो जाएगा । हमने यह लक्ष्य तय किया है कि आने वाले दो वर्षों में झारखंड को इतना ताकतवर राज्य बनाएंगे कि वह अपने आप में हर काम के लिए सक्षम होगा ।किसी से मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को उनका पूरा हक और अधिकार मिलेगा और वे खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

    डीवीसी पर नहीं होगी निर्भरता, 24 घंटे देंगे बिजली

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारीबाग समेत कुछ जिलों में बिजली आपूर्ति के लिए डीवीसी पर जो निर्भरता है, उसे बहुत जल्द खत्म करेंगे । राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन सभी जिलों में 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो । आज सिर्फ हजारीबाग जिले में एक लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिल रहा है।

    राज्य सरकार अपने बलबूते 8 लाख गरीबों को तीन कमरे का मकान देगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर गरीब का अपना मकान होगा । सरकार ने अबुआ आवास योजना के तहत 8 लाख गरीबों के अपने आशियाना के सपने को पूरा करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो इस योजना का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति बिना अपना आवास के नहीं रहे।

    मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर 773 करोड़ 30 लाख 10 हज़ार रुपए की 536 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें 537 करोड 6 लाख 80 हज़ार रुपए की 334 योजनाओं की नींव रखी गई , जबकि 236 करोड 23 लाख 30 हज़ार रुपए की 202 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 2 लाख 47 हज़ार 842 लाभुकों के बीच 247 करोड 81 लाख 40 हज़ार 98 रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई।
    इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता, विधायक उमाशंकर अकेला, अमित कुमार यादव और सुश्री अम्बा प्रसाद , झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमण्डल के आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, पुलिस उप महानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह तथा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister gift Hazaribagh News Your plan-your government-your doorstep
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.