Nawada News:- बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल के सहयोग से नवादा पुलिस ने शुक्रवार को वर्षों से फरार चल रहे एक और हार्डकोर नक्सली गुलशन यादव यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार नवादा पुलिस और बिहार एसटीएफ को गयाजी जिला के अपने गांव में हार्डकोर नक्सली गुलशन यादव के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद बिहार एसटीएफ के नेतृत्व मे नवादा पुलिस कप्तान अभिनव धीमन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई नवादा और सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार की संयुक्त अभियान में छिपे हार्डकोर नक्सली गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद नक्सली को गयाजी जिले के एसटीएफ शिविर में पुलिस पुक्षताछ करने के बाद सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार को सौंप दिया। सिरदला पुलिस ने अपने थाने पर लाया।
गिरफ्तार नक्सली गुलशन यादव के खिलाफ़ नवादा जिला के आलावा बिहार के कई थानों मे दर्ज प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो फिलहाल गुलशन यादव की गिरफ्तारी सिरदला थाना कांड संख्या 264/16 में की गई है, जहां तिलैया कोडरमा रेलखंड पर निर्माणधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैम्प पर 03 नवंबर 2016 को लेवी की मांग पूरी नहीं करने पर भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने हमला कर गोलीबारी करते हुए ठेकेदारों और मजदूरों के साथ मारपीट कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा 63 माओवादियों को नामजद करते हुए सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
गिरफ्तार नक्सली फोदारी यादव के पुत्र गुलशन यादव को गयाजी जिला के महकार थाना क्षेत्र मखदुमपुर गांव से विधिवत गिरफ्तार किया गया है , जो नक्सली कांड दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था,जिसे गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से सिरदला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले एक माह में ये 7 वीं नक्सली की गिरफ्तारी है ।इसके पूर्व सिरदला पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से दो और एक हार्डकोर नक्सली इंद्रजीत महतो ऊर्फ पंकज ऊर्फ पप्पू तथा संतोष चौधरी को अरवल जिला के परासी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार की थी। दोनों अरवल में छिपकर मजदूरी करते हुऐ गिरफ्तार की गई थी।
