Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 11 August 2026 || 18:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gumla: सिविल सर्विस डे पर पीएम के हाथों गुमला डीसी को मिला एक्सीलेंस अवार्ड
          Headline

          Gumla: सिविल सर्विस डे पर पीएम के हाथों गुमला डीसी को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          सतत मेहनत, ईमानदार प्रयास एवं राष्ट्र हित की सोच से मिला अवार्ड

          Gumla:  21 अप्रैल का दिन गुमला जिले के लिए उपलब्धि भरा रहा। जिले के उपायुक्त सुशांत गौरव को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘सिविल सर्विस डे 2023’ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोक प्रशासन में उत्कृष्टता का प्रधानमंत्री अवार्ड दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन सभागार में देश के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा कई राज्यों के आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे महत्वपूर्ण मंच से गुमला जिले में हुए कार्यों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होना निश्चित रूप से जिले की पूरी टीम तथा जिले के निवासियों के लिए गर्व की बात है।

          उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक रूप से घोषणा हो गई थी कि गुमला जिले को पीएम अवार्ड के लिए चुना गया है, उसी दिन से गुमला जिला प्रशासन की टीम तथा गुमला वासियों में हर्ष का माहौल था। इसलिए शुक्रवार को जब दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री के हाथों उपायुक्त सुशांत गौरव अवार्ड ले रहे थे उस समय वेबकास्ट के माध्यम से गुमला जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी इन गौरवपूर्ण क्षणों के ऑनलाइन साक्षी बन रहे थे।

          गुमला के सैकड़ों लोगों ने इस अवार्ड कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को देखा।

          जनजातीय जनसंख्या बहुल तथा पूर्व में वामपंथ से प्रभावित रहे गुमला जिले में विकास की एक के बाद एक नई गाथाओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। उपायुक्त सुशांत गौरव के विजनरी नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम सतत काम कर रही है। उक्त अवार्ड को उपायुक्त श्री सुशांत गौरव ने जिले वासियों के नाम समर्पित किया। जिले के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव की कड़ी मेहनत, ईमानदारी से किए गए प्रयास तथा उनकी राष्ट्रहित की सोच ने जिले को यह उपलब्धि दिलवाने में अहं भूमिका निभाई।

          सुशांत गौरव ने मोबाइल संदेश भेजकर जिले के पदाधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जिले के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मिलकर ऐसी सफलताओं की आगे भी पुनरावृति करते रहेंगे।
          पुनः उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब झारखंड के किसी जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

          बता दें कि पिछले एक वर्ष के अपने कार्यकाल में ही उपायुक्त सुशांत गौरव के प्रयासों से कई बेहतरीन कार्यों को गुमला में धरातल पर उतारा गया है।बीते दिनों जिले में हुए कतिपय कार्यों में रागी मिशन को नयी ऊंचाई देना, एनीमिया उन्मूलन, टीबी मुक्त जिला की दिशा में प्रयास, दिव्यांगता पहचान एवं दिव्यांग कल्याण के लिए किये गए कार्य, पुस्तकालय क्रांति, खेल बैंक, शिक्षा क्षेत्र में अवसंरचनात्मक विकास, बांस शिल्पकारों का प्रशिक्षण एवं संवर्धन, ताना भगत समुदाय का बहुआयामी योजनाओं से आच्छादन, जिला से लेकर पंचायतों तक खेलों को बढ़ावा, पंचायतों का डिजिटाइजेशन, महिला स्वयं सहायता समूहों को बहुद्देशीय कार्यों में लगाना, मत्स्य पालन को नए आयाम देना, कृषि क्षेत्र में नवाचारी उपायों को अपनाना आदि।

          गुमला डीसी गुमला न्यूज पीएम अवार्ड प्रधानमंत्री सिविल सर्विस डे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.