Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Gumla: कुएं में मिला संत जॉन पारिस के डीन फादर रजत एक्का का शव
    Headline

    Gumla: कुएं में मिला संत जॉन पारिस के डीन फादर रजत एक्का का शव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Gumla: संत जॉन पारिस के डीन फादर रजत एक्का का शव शुक्रवार को पारिस के बगान स्थित कुंए में मिला। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि फादर रजत इक्का ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रजत एक्का ने फादर पवन लकड़ा के साथ गुरुवार रात 8:30 बजे खाना खाया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। फादर पवन लकड़ा के मुताबिक सुबह 5:30 बजे प्रत्येक दिन फादर रजत मिस्सा घंटी बजाते थे लेकिन शुक्रवार को मिस्सा घंटी नहीं बजी तो उन्होंने बजाया। सुबह आठ बजे तक नाश्ते के लिए वह नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

    सुबह करीब नौ बजे पारिस के बगान में काम करने गए विमला तिर्की ने फादर रजत का चप्पल एवं टॉर्च को कुएं के पास देखा। इसके बाद इसकी सूचना पारिस में दी गई। जब लोग कुएं के पास पहुंचे तो फादर रजत की टोपी कुंए में दिखा। कुछ देर बाद फादर का शव कुआं में दिखने लगा। फादर पवन लकड़ा ने चैनपुर थाना को घटना की सूचना दी गई।

    चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर कुएं से फादर का शव को निकलवाया। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू की पुलिस गहनता पूर्वक जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने फादर के रूम को सील कर दिया है। उनके मोबाइल व डायरी को भी जब्त कर लिया गया है।

    एक वर्ष पूर्व मिली थी जान से मारने की धमकी

    मिली जानकारी के अनुसार जुलाई, 2022 में अल्पसंख्यक विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति को लेकर हुटार गांव के ग्रामीणों के साथ रजत एक्का का काफी विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने फादर को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। इसके बाद फादर के भाई ने डुमरी थाना में मामला दर्ज कराया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Father Rajat Ekka Gumla News Jharkhand News saint john parish
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.