Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने एलोकेसी धाम में जमीन खरीद से जुड़े मामले में अनामिका गौतम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अनामिका गौतम को बड़ी राहत मिली है।अनामिका गौतम के खिलाफ देवघर के टाउन थाना में दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।


