Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 14:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: 25 दिनों में 50 लाख महिलाओं के खातों में मईयां सम्मान की राशि भेजी गई : हेमंत सोरेन
          Headline

          Giridih: 25 दिनों में 50 लाख महिलाओं के खातों में मईयां सम्मान की राशि भेजी गई : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih: जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कैलूडीह मैदान ताराटांड़ में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। धनबाद की सीमा से सटे गिरिडीह जिले में चौथी बार आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के चार सालो की उपलब्धियों के साथ भाजपा पर जमकर हमले किये। उन्होंने कहा कि विगत चार सालों में दो साल कोविड ने और दो साल विरोधी भाजपा ने हमें भरपूर परेशान किया। यहां तक कि मुझे जेल भेज दिया लेकिन झारखंडी जनता के बलपर हम निरन्तर राज्य की सेवा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

          सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत मात्र 25 दिनों में राज्य की 50 लाख बहनों के खाते में मईया सम्मान योजना के तहत पहली रिश्त की राशि भेजने का काम किया है, जिसमें राज्य भर में सर्वाधिक चार लाख माता बहन बेटियां गिरिडीह जिले की हैं। इसपर भी विरोधियों के पेट में भारी दर्द है। विरोधी इस महिला सम्मान योजना पर विराम के लिए रास्ता तलाश रहे हैं लेकिन यह योजना हमारी सरकार की कई सारी महत्वाकांक्षी योजनाओ में एक है, जिसे हम अनवरत जारी रखेंगे।

          सीएम ने हाल मे शुरू हुई अन्य कई योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार 5 लाख दलित स्कूल खोलेगी। साथ ही राज्यभर के सभी सरकारी छात्रावासो में रहकर पढ़ने वाले बेटे-बटियों को मुफ्त भोजन दिया जायेगा। सीएम ने राज्य के गरीबों पिछडे दलितों आदिवसियों का आह्वान किया कि अपने बच्चों को संजीदा होकर पढ़ाएं। बेटियों की पढाई का खर्च हेमंत सरकार का जिम्मा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र मे योजनाएं लाकर समावेशी विकास किया है। लाखों एकड़ सरकारी भूमी के पट्टे दिये गयें है।

          सीएम ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि ग्रामीण सरकारी जमीन का पट्टा हासिल कर उसपर पेड़ लगाकर सदा के लिए जमीन का मालिक बन सकते हैं। अपने भाषण में सीएम ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव आते ही समाज में घुसपैठ, लव जिहाद का भय दिखाकर समाज को बांटने पर अमादा है लेकिन वीरो की धरती झारखंड के लोग डरने वाले नहीं हैं। चुनाव में डटकर मुकाबला कर जबाब देंगे।

          कार्यक्रम में 13 लाख लोगों को सीधा लाभ मिला। इसकी जानकारी देते हुए नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन चौथी दफा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कोई भी अहर्ता प्राप्त व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे इसका ध्यान रखा गया है। डीसी नमन ने कहा कि कुंडलवादाह पंचायत के इस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह जिले की डेढ़ सौ योजना की राशि लगभग 263 करोड़ और धनबाद जिले की 160 योजना की राशि 201 करोड़ शामिल है।

          इसी प्रकार कुल 310 योजना ( कुल राशि 465 करोड़ रुपये) का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गिरिडीह जिले के 8 लाख लाभुकों के बीच लगभग 445 करोड़ ओर धनबाद जिले के लगभग 5 लाख लाभुकों के बीच मे 194 करोड़ कुल 13 लाख लाभुकों के बीच मे 640 करोड़ की परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।

          इनके अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा महतो, विधायक सुदिव्य कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं गिरिडीह और धनबाद जिले की सभी 12 विस क्षेत्रों के हजारों लाभुक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात सीएम समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा ने दिया। धनबाद डीसी माधुरी मिश्रा भी मौजूद रहीं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो, इसके लिए एसपी डॉ बिमल कुमार टीम के साथ डटे रहे।

          Maiya Samman Scheme your doorstep program your government Your scheme
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.