Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 02:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव में जीत दर्ज कर दिखाया दमखम
          Headline

          Giridih: कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव में जीत दर्ज कर दिखाया दमखम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih:  झारखंड की गाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को हुई। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मुर्मू ने 26 हजार 490 मतों के अंतर से राजनीतिक जीवन का पहला जीत हासिल किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप वर्मा को पराजित किया।

          चुनाव परिणाम के मुताबिक झामुमो की कल्पना सोरेन को 01 लाख 08 हजार 975 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा के दिलीप वर्मा को 82 हजार 490 मत हासिल हुए। इसके साथ झारखंड की सियासत में कल्पना सोरेन एक प्रखर और प्रभावी नेता के रूप उभरी हैं। ओड़िशा में पली-बढ़ी सोरेन परिवार की बहू ने झामुमो सुप्रीमो सांसद शिबू सोरेन की शारीरिक अस्वस्था और पति हेमंत सोरेन के जेल में बंद रहने के बावजूद खुद की काबिलियत से यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी समर्थकों को अपने नेता की कमी भी खलने नहीं दिया।

          कल्पना सोरेन ने इस चुनाव में अनुभवी वक्ता की तरह मोदी सरकार पर तीखे हमले किये, जिसके फलस्वरूप उनकी रैलियों में भारी भीड़ जुटती रही। उनका भाषण सुनने विरोधी दलों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते थे। चुनावी सभाओं में कल्पना सोरेन लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहीं। क्षेत्र की जनता ने कल्पना सोरेन को महज विधायक के लिए नहीं, बल्कि भावी मुख्यमंत्री के लिए वोट दिया है। क्षेत्र के लोगों की आशा और आकांक्षा है कि कल्पना सोरेन के सीएम बनने से गाण्डेय का सर्वांगीण विकास होगा।

          वर्ष 1977 से अबतक हुए सभी चुनावों में हार-जीत में मुख्य भूमिका मुस्लिम और आदिवासियों की रही है। जिस दिन जेएमएम ने गाण्डेय से कल्पना सोरेन की उम्मीदवारी का ऐलान किया था उसके बाद से ही कल्पना सोरेन की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। लोगों का मानना है कि कल्पना सोरेन का पहला टर्म महज पांच-छह महीनों के लिए ही होगा लेकिन उनसे लोगों को काफी अपेक्षा है। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ईडी की कार्रवाई शुरू होने के बाद इसी साल जनवरी के पहले सप्ताह में जेएमएम ने गाण्डेय विस सीट पार्टी विधायक डॉ. सरफराज अहमद से खाली करवाई थी। बाद में झामुमो ने अहमद को राज्यसभा में भेजने का अपना वादा भी पूरा किया।

          Gandey Assembly seat JMM Kalpana Soren
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          September 7, 2026

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          September 7, 2026

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          September 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.