Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 1 June 2025 || 22:28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Giridih: फाइल, फोल्डर और बॉस से चल रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Giridih: फाइल, फोल्डर और बॉस से चल रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    हेमंत सोरेन बताएं आदिवासियों को लूटने के सिवा क्या किया?

    Giridih:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह की संकल्प सभा में हेमंत सोरेन जमकर निशाना साधा। संबोधन से पूर्व श्री मरांडी ने बारिश के बीच हजारों की संख्या में सभा में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया।कहा यह उत्साह बता रहा कि 2024के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता का मिजाज क्या है।

    उन्होंने कहा कि ईडी जांच के संदर्भ में जिस प्रकार हेमंत सरकार के कारनामे उजागर हुए हैं उससे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा उजागर हुई है।उन्होंने कहा कि जनता को आज पता चला कि कैसे फाइल का मतलब एक लाख,फोल्डर का मतलब एक करोड़ और बॉस का मतलब निश्चित तौर पर और कोई नही मुख्यमंत्री ही होगा। क्योंकि राज्य सरकार का बॉस तो मुख्यमंत्री ही होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अब तो मीडिया भी वही बात बोल रही जो भाजपा आपके लिए बोल रही। जनता बोल रही।

    उन्होंने कहा कि क्या राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री इसीलिए बनाया था? आदिवासी का मतलब क्या राज्य को लूटना और लुटवाना होता है? हिम्मत है तो बताइए लगभग 4वर्षों में आपने आदिवासियों के विकास केलिए कौन से काम किए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और उनके परिवार ने राज्य में दलालों,बिचौलियों ,लुटेरों को कोयला,लोहा, पत्थर,बालू सब लूटने की छूट दे दी। खुद आदिवासियों की जमीन को नामी,बेनामी तरीके से लूटा। महाजन के खिलाफ लड़ते लड़ते खुद राज्य के सबसे बड़े महाजन बन बैठे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य अटल बिहारी वाजपेई की देन है।  उन्होंने 2024में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने और झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।  जनसभा में मंच पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय,वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र,पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी,जिला प्रभारी अमित तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गिरिडीह न्यूज फाइल फोल्डर बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    तेरे मासूम चेहरे पर खाया धोखा” – पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, दोनों गिरफ्तार

    June 1, 2025

    बेड़ो थाना में घुसकर पड़हा समाज का बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़

    June 1, 2025

    तेज प्रताप यादव का भावुक ट्वीट: “मेरी दुनिया बस मम्मी-पापा में सिमटी है”

    June 1, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.