Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 29 September 2026 || 19:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में एएसआई के पुत्र ह/त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार,पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात
          Headline

          गिरिडीह में एएसआई के पुत्र ह/त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार,पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात

           मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित बंदरकुप्पी के समीप सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पुत्र ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News:   मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित बंदरकुप्पी के समीप सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पुत्र ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सतीश यादव और अनुज यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सतीश यादव ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डॉ. विमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में की।

          पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव से उसका विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

          कहासुनी के बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया, लेकिन बाद में सतीश यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, अवर निरीक्षक विवेक माधुरी, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल के अवर निरीक्षक मणिकांत समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और टेक्निकल सेल के कर्मी शामिल किए गए।

          विशेष टीम ने घटना के बाद से लगातार तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल किए गए बांस की लाठी और दो जोड़ी चप्पल भी बरामद की है।

          एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। करीब छह माह पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद पुराना विवाद दोबारा सामने आया और मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

          Giridih ASI Son Murder Case Giridih crime news Rithik Yadav Murder ऋतिक यादव हत्याकांड गिरिडीह एएसआई पुत्र हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम विवाह के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

          September 29, 2026

          नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीता शूटिंग का स्वर्ण,रचा इतिहास

          September 29, 2026

          नौकरी का झांसा देकर दु/ष्कर्म मामले में लोको पायलट समेत दो गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर वर्दी में मिला था आरोपी, नौकरी के बहाने ले गया था कमरे में

          September 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम विवाह के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

          नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीता शूटिंग का स्वर्ण,रचा इतिहास

          नौकरी का झांसा देकर दु/ष्कर्म मामले में लोको पायलट समेत दो गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन पर वर्दी में मिला था आरोपी, नौकरी के बहाने ले गया था कमरे में

          सुपौल से अपहृत युवक अररिया से बरामद, एक आरोपी हिरासत में] रुपयों के पुराने विवाद में अपहरण की आशंका, वाहन जब्त

          बिहार MLC चुनाव: राजद के संजीव सिंह ने भरा नामांकन, BJP के 4 प्रत्याशी घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.