Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 20:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»gaya: एक बार मोदी जी को 400 पार करा दो मेरा वादा है कि पीएम मोदी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे: अमित शाह
    Headline

    gaya: एक बार मोदी जी को 400 पार करा दो मेरा वादा है कि पीएम मोदी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे: अमित शाह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    gaya :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को  कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं। कांग्रेस कह रही है सीएए वापस करेंगे। कांग्रेस उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तोड़ना चाहती है। कांग्रेस देश को कितनी बार तोड़ेगी।

    अमित शाह ने बुधवार को बिहार में गया जिले के गुरुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने सबसे पहले देव सूर्य मन्दिर सहित देव स्थलों को नमन किया। उसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिंह को नमन किया।

    उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में हर लोग पाकिस्तान से आलिया मालिया जमलिया आते थे। धमाके करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सब रोका। यह कांग्रेस की सरकार नहीं है, भाजपा की सरकार है, नरेंद्र मोदी की सरकार है।कहा बिहार की इस महान जनता ने साल 2014 में 40 में से 31 सीटें दिया उसके बाद फिर 2019 में 40 में से 39 सीटें दिया और एक रख ली थी लेकिन इसबार आपलोग से प्रार्थना है कि इस बार पूरी की पूरी झोली भर दीजिए।

    एक बार मोदी जी को 400 पार करा दो मेरा वादा है कि पीएम मोदी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे जिससे भारत विश्व की तीसरी मजबूत आर्थिक व्यस्वथा बन सके। देश से 370 की धारा हटाई गयी। राम मंदिर बनाकर रामलला की स्थापना की गयी। पुलवामा हमला के जबाब में दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया।
    जिससे आतंकवाद को मुहतोड़ जबाब मिला

    शाह ने उपस्थित जन समूह से पूछते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए था नहीं? 74-75 सालों में लालू और गठबंधन के नेता लटकाते-भटकाते रहे, लेकिन भाजपा ने भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कई असंभव काम को पूरा किया है। भाजपा नेता ने मोदी सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि औरंगाबाद और गया से नक्सल के खिलाफ अभियान चलाया। रफीगंज, नबीनगर और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, यह भी भाजपा की सरकार ने किया।

    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के एमपी कहते हैं उत्तर और दक्षिण भारत के टुकड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी शर्म करो कितनी बार देश को तोड़ोगे। एक बार 1947 में तो तोड़ दिया। अब मोदी सरकार आपको देश तोड़ने नहीं देगी। शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं। तीन टर्म नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी दाग नहीं लगा।

    बिहार में सुशासन की सरकार : सम्राट चौधरी
    इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय श्रीराम के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित कर रहे हैं। गरीब को आगे ले जा रहे हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार की सरकार ने दो करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा। पांच करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया। बिहार में सुशासन की सरकार है। जो भ्रष्टाचार करेगा, वह जेल जायेगा। बहनों को छेड़ने वालों को जेल में बंद करेंगे।

    मांझी ने मगही में कहा कि सुशील सिंह को जिताएं
    हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मगही में संबोधित करते हुए कहा कि आप से अनुरोध है कि सुशील कुमार सिंह को जिताएं। गया से हमको टिकट मिला है। उधर, कड़ाही है, इधर कमल है। एक-एक वोट देवे के प्रयास करियाह। प्रधानमंत्री मोदी चौरासी करोड़ के खाना दिलावत हैं। अमेरिका के लोग प्रधानमंत्री मोदी के सम्मानित करक है। अमित शाह से बात करले ही। दुश्मन आंख उठैताय तो आंख फोड़ दे वैय।
    भाजपा ने मुझ पर किया भरोसा : सुशील सिंह
    भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे तीन बार जिताया। साल 2009 में सड़क बिजली आदि की क्या स्थिति थी। गुरुआ से गया और औरंगाबाद के लिए सड़क नहीं थी। यहां आधा दर्जन बिजली सब स्टेशन रहती है। पंद्रह साल आपकी सेवा की। पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाया। पंद्रह साल में मेरे अचार, विचार और चरित्र में कोई दाग नहीं लगे। आपके सम्मान में सिर नहीं झुकने दिया। आपके सम्मान को बचाया है।

    मंच पर मौजूद रहे एनडीए के नेता
    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार, हम विधायक अनिल कुमार और उम्मीदवार सुशील कुमार मंच पर मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Amit Shah appeasement Congress third largest economy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

    चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.