Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 12:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन विवाद और प्रेमिका के दबाव में पिता की ह/त्या का आरोप, बेटा गिरफ्तार
          Headline

          जमीन विवाद और प्रेमिका के दबाव में पिता की ह/त्या का आरोप, बेटा गिरफ्तार

          मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में ओटीए के समीप ब्लड कैंसर से पीड़ित कृष्णा गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 14, 2026Updated:October 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya jee जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में ओटीए के समीप ब्लड कैंसर से पीड़ित कृष्णा गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और एक शादीशुदा महिला के साथ कथित प्रेम संबंध से जुड़ी बातें सामने आई हैं। हालांकि, महिला की भूमिका की जांच अभी जारी है।

          26 सितंबर को मिला था शव

          पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को कृष्णा गुप्ता का शव बरामद किया गया था। उनके चेहरे और सिर पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने के निशान मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई।

          जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि इस वारदात में मृतक के बेटे चंदन राज की भूमिका हो सकती है। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

          डायलिसिस से लौटते समय हत्या का आरोप

          पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, 24 सितंबर की रात चंदन अपने पिता को डायलिसिस कराकर लौटते समय एक सुनसान स्थान पर ले गया था। आरोप है कि वहां ईंट-पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच तेज की।

          10-12 वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात

          पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चंदन राज का अपने से करीब 10 साल बड़ी एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले 10 से 12 वर्षों से कथित प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, जमीन अपने नाम कराने और पिता को रास्ते से हटाने के दबाव की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी महिला की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। इस पहलू की जांच की जा रही है।

          जानकारी के अनुसार, चंदन राज स्नातक है और आदित्य विजन में सेल्समैन के रूप में काम करता था। उसे करीब 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। पुलिस उसके आर्थिक लेन-देन और अन्य परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

          तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

          नगर पुलिस उपाधीक्षक-द्वितीय धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की परिस्थितियों, जमीन विवाद और कथित प्रेम संबंध से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य संभावित संलिप्तताओं और साक्ष्यों की पड़ताल में जुटी है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

          Bihar Crime News Chandan Raj Arrested Gaya murder case गया में पिता की हत्या जमीन विवाद हत्या मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.