गोड्डा
जिले के एक आश्रम में 38 वर्षीय साध्वी के साथ हथियारबंद आरोपियों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। घटना थाना क्षेत्र के पथवारा गांव स्थित आश्रम की है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार की देर रात को चार हथियार बंद आरोपी आश्रम में घुसकर वहां मौजूद लोगों को एक कमरे में बंधक बनाया था। विरोध के कारण एक साधु को बेरहमी से पीटा गया और दूसरे कमरे में ले जाकर साध्वी के साथ ज्यादती की गई। घटना को लेकर भाजपा सांसद निशीकांत दूबे ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को क्षेत्र की पुलिस बल और एसपी वाईएस रमेश घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी। वहीं कांग्रेस ने घटना को र्दुभाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे और लालकिशोरनाथ शाहदेव ने कहा की सभ्य समाज में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नही की जाएगी। आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।
