Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 20:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari: चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार
          Headline

          Motihari: चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Motihari:  जिले के चकिया  थाना के बजरंगी नगर मुहल्ला में अवस्थित आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े हुए 48 लाख की लूट मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए लूट में शामिल चार लुटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट का दो लाख रुपये, एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, 1.5 किलो चरस, बैंक का लोगों लगा सैंमसंग कंपनी का टैब एवं चार मोबाईल सेट बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत कुमार कुशवाहा उर्फ द्विवेदी  ग्राम भीखनपर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर, अंकुश कुमार  ग्राम हिन्दु चकिया वार्ड नंबर 12, प्रदीप कुशवाहा उर्फ प्रभात  ग्राम डेहू टोला थाना मधुबन, कन्हैया कुमार  ग्राम रानीगंज चकिया पूर्वी चम्पारण शामिल है।

          इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 अप्रैल को आईसीआईसीआई बैंक से पांच नकाबपोश लुटेरों ने बैंक से 48 लाख रुपये, एक टैब, एक लैपटाॅप एवं बैंक के ग्राहकों से पैसे व गहने लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु एएसपी वैभव चौधरी, रंजन कुमार अरेराज डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी स्वीटी सिंह, रिषभ रंजन, अजीत कुमार, धनंजय कुमार पुलिस इंस्पेक्टर चकिया, अशोक पांडेय पुलिस निरीक्षक मधुबन, प्रमोद पासवान थानाध्यक्ष मधुबन, अवनिश कुमार थानाध्यक्ष मुफसील, मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष पीपराकोठी, सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेहसी, विनय मिश्रा थानाध्यक्ष डुमरियाघाट, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार, चकिया थाना के रिर्जव गार्ड को शामिल किया गया।

          एसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लुटेरा गिरोह तक पहुंच पाने में कामयाब रहीं। टीम ने अपराधियों की ठिकानों पर छापेमारी करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मिश्र ने बताया कि रंजीत का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मधुबन में भारत फाइनेंस कंपनी से दस लाख रुपये की लूट एवं एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज है। जबकि अहियापुर थाना में तीन कांड लूट एवं आर्म्स एक्ट का दर्ज है। इस घटना में 11-12 लोगों की संलिप्ता सामने आयी है। इनमें लाइनर एवं लूट की घटना के बाद आश्रय देने वाले भी शामिल है।

          एसपी ने कहा कि इन सभी की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि अरेराज डीएसपी सहित दो पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। जबकि टीम में शामिल सभी अधिकारी एवं पुलिस बलों को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि बेखौफ अपराधियों ने बीते 12 अप्रैल को 48 लाख रुपये लूट लिया था।

          गिरफ्तार चकिया पर्दाफाश बैंक लूटकांड मोतिहारी न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.