Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 19:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Motihari: चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार
    Headline

    Motihari: चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari:  जिले के चकिया  थाना के बजरंगी नगर मुहल्ला में अवस्थित आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े हुए 48 लाख की लूट मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए लूट में शामिल चार लुटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट का दो लाख रुपये, एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, 1.5 किलो चरस, बैंक का लोगों लगा सैंमसंग कंपनी का टैब एवं चार मोबाईल सेट बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत कुमार कुशवाहा उर्फ द्विवेदी  ग्राम भीखनपर थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर, अंकुश कुमार  ग्राम हिन्दु चकिया वार्ड नंबर 12, प्रदीप कुशवाहा उर्फ प्रभात  ग्राम डेहू टोला थाना मधुबन, कन्हैया कुमार  ग्राम रानीगंज चकिया पूर्वी चम्पारण शामिल है।

    इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 अप्रैल को आईसीआईसीआई बैंक से पांच नकाबपोश लुटेरों ने बैंक से 48 लाख रुपये, एक टैब, एक लैपटाॅप एवं बैंक के ग्राहकों से पैसे व गहने लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु एएसपी वैभव चौधरी, रंजन कुमार अरेराज डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी स्वीटी सिंह, रिषभ रंजन, अजीत कुमार, धनंजय कुमार पुलिस इंस्पेक्टर चकिया, अशोक पांडेय पुलिस निरीक्षक मधुबन, प्रमोद पासवान थानाध्यक्ष मधुबन, अवनिश कुमार थानाध्यक्ष मुफसील, मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष पीपराकोठी, सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेहसी, विनय मिश्रा थानाध्यक्ष डुमरियाघाट, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार, चकिया थाना के रिर्जव गार्ड को शामिल किया गया।

    एसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लुटेरा गिरोह तक पहुंच पाने में कामयाब रहीं। टीम ने अपराधियों की ठिकानों पर छापेमारी करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मिश्र ने बताया कि रंजीत का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मधुबन में भारत फाइनेंस कंपनी से दस लाख रुपये की लूट एवं एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज है। जबकि अहियापुर थाना में तीन कांड लूट एवं आर्म्स एक्ट का दर्ज है। इस घटना में 11-12 लोगों की संलिप्ता सामने आयी है। इनमें लाइनर एवं लूट की घटना के बाद आश्रय देने वाले भी शामिल है।

    एसपी ने कहा कि इन सभी की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि अरेराज डीएसपी सहित दो पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। जबकि टीम में शामिल सभी अधिकारी एवं पुलिस बलों को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि बेखौफ अपराधियों ने बीते 12 अप्रैल को 48 लाख रुपये लूट लिया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गिरफ्तार चकिया पर्दाफाश बैंक लूटकांड मोतिहारी न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

    March 11, 2026

    चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था

    March 11, 2026

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    शादी समारोह में फायरिंग, दुल्हन के चाचा ने दूल्हे के भाई को मारी गो/ली

    चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने की अपहरण की कोशिश नाकाम ,झांसे में फंसाकर बाइक पर बैठाया था

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.