सिवान।
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चारों लोग शराब के आदि थे। इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। मृतकों में शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखरन राम शामिल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के परिजनों का कहना है कि चारों शराब पीने के आदि थे। उनके गांव में शराब खुलेआम बिकती है। गांव में चर्चा है कि चारों की मौत शराब सेवन के कारण हुई है। चारों लोग पंचायत चुनाव में जीतने वाले एक प्रत्याशी का भोज खाकर बीमार पड़े थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मरने वाले तीन बेलौरी गांव और एक बगल के गांव बेलौर का रहने वाला है।

जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने कहा कि चारों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही मौत की सही जानकारी मिलेगी। शराब का एंगल आने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।


