Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 00:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छापेमारी के दौरान कैश चोरी मामले में, पूर्वी चंपारण में डीएसपी बाडीगार्ड समेत चार सिपाही चोरी मामले में गिरफ्तार
          Headline

          छापेमारी के दौरान कैश चोरी मामले में, पूर्वी चंपारण में डीएसपी बाडीगार्ड समेत चार सिपाही चोरी मामले में गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News: जिले से पुलिस विभाग की छवि को धुमिल करने वाली चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अरेराज डीएसपी की सुरक्षा में तैनात दो बॉडीगार्ड सहित कुल चार पुलिसकर्मियों को छापेमारी के दौरान चोरी करते पकड़ा गया है। इस शर्मनाक मामले के उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

          मिली जानकारी के अनुसार, अरेराज के डीएसपी के दो बाडीगार्ड ओमप्रकाश और संतोष कुमार के साथ संग्रामपुर थाना में तैनात सिपाही कृष्णा कुमार और गौतम कुमार गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में हुई 19 लाख रुपये की लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए विशेष टीम का हिस्सा थे। उत्तर प्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से सोना बेचने के बहाने बुलाकर लूटपाट की इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की थी और गिरोह के सदस्य सुरेंद्र दास को गिरफ्तार किया था।

          गिरफ्तार आरोपी और पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में दबिश दी। इस छापेमारी में पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना के घर से लगभग 15 लाख रुपये नकद, सोने के 10 बिस्किट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। इस बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा था, लेकिन इसी दौरान वर्दीधारी चोरों की करतूत सामने आ गई।

          बरामद कैश की सीलिंग प्रक्रिया के दौरान चारों पुलिसकर्मियों ने आपस में मिलीभगत कर 3 लाख रुपये गायब कर दिए। कुछ देर बाद कैश की गिनती में कमी दिखने पर अधिकारियों को शक हुआ और जांच गहराई से शुरू की गई। पूछताछ में चारों सिपाहियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद साहेबगंज थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर चोरी किए गए रुपये बरामद कर लिए।

          गोबिंदगंज थानेदार के आवेदन पर चारों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उन्हें औपचारिक गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होने की संभावना है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar News East Champaran theft case: Areraj DSP bodyguard policeman arrested theft in raid
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.