Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 March 2026 || 14:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल का खुलासा, धनबाद व कोडरमा से महिला समेत चार गिरफ्तार
    Headline

    आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल का खुलासा, धनबाद व कोडरमा से महिला समेत चार गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने शनिवार को एक बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े हुए हैं, सभी की गिरफ्तारी धनबाद के वासेपुर से की गई है।

    झारखंड में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल का खुलासा किया गया है। झारखंड एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद जिले में छापेमारी कर इस मॉड्यूल का खुलासा किया है। झारखंड एटीएस के मुताबिक हिज्ब उत तहरीर को विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (यूएपीए) अधिनियम-1967 के तहत 10 अक्टूबर 2024 को भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित किया गया है। इस संगठन के प्रतिबंधित होने के पश्चात यह देश का पहला आपराधिक कांड है। झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हिज्ब उत तहरीर, अलकायदा अकीस (अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट), आईएसआईएस और कुछ अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ व्यक्ति राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिये गुमराह कर रहे हैं। साथ ही साथ धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त हैं।

    एटीएस के मुताबिक यह बात भी प्रकाश में आयी कि इन संगठनों से संबंधित व्यक्तियों के जरिये धनबाद जिला में अवैध आर्म्स के व्यापार के साथ साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद कर रहे थे।  इनमें मो. शहजाद आलम अपने फुफा के घर कोडरमा आया था। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी धनबाद से की गई है।

    इनकी हुई है गिरफ्तारी 

    – गुलफाम हसन (21), धनबाद के बैंकमोड़ थाना के अलीनगर।

    -आयान जावेद(21), धनबाद के भूली थाना के अमन सोसाईटी।

    -मो. शहजाद आलम(20), धनबाद के भूली थाना के अमन सोसाईटी।

    -शबनम परवीन (20) धनबाद के भूली थाना के शमशेर नगर गली नंबर-03।

    हथियार सहित कई डिजिटल एविडेंस मिले

    गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, कई इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ-साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज और किताबें बरामद किए गए हैं। इस संबंध में एटीएस, रांची में आपराधिक कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    हिज्ब उत तहरीर का गठन हुआ था यरुशलम में

    आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर का गठन 1953 में यरुशलम में हुआ था। आतंकी संगठन का मकसद विश्व में खलीफा यानी इस्लामिक स्टेट की स्थापना करना है। साल 2010 में भारत सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथी समूह हिज्ब उत तहरीर पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस संगठन का मुख्य काम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का होता है। आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों के माध्यम से लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को उखाड़ कर भारत सहित दुनिया भर में इस्लामी राष्ट्र और खिलाफत स्थापित करने के लिए काम करता है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Anti national activities Hizb ut Tahrir Jharkhand Module Terrorist organizations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Health : एक्सरसाइज की जरूरत नहीं…10 हजार स्टेप्स से जुड़े मिथक, जानें क्या है सच और क्या झूठ?

    Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Delhi Palam Fire: एक घंटे देरी से पहुंची, हाइड्रोलिक लिफ्ट भी नहीं खुलीफायर ब्रिगेड की लापरवाही से गई 9 की जान!

    Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.