भोजपुर। रोहतास के छतौना पंचायत में लाखों रुपए के गबन करने के आरोपी पूर्व पैक्स अध्यक्ष को रामनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर 92.58 लाख रुपए के सरकारी गबन का आरोप है। इसको लेकर रोहतास जिले के नोखा थाना में मामला दर्ज है। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
नोखा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 92.58 लाख सरकारी राशि के गबन का आरोप है। गबन के मामले में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत हुआ था। इसको लेकर पूर्व अध्यक्ष को रामनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जेल भेजने से पूर्व आरोपी से सघन पूछताछ की गई है।
इधर पूर्व पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जनप्रतिनिधियों और पैक्स अध्यक्षों के बीच हड़कंप है।


