Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 1 July 2026 || 23:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास भाजपा में हुए शामिल, कहा की सेवक बनकर आपकी सेवा में हाजिर हूं
          Headline

          पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास भाजपा में हुए शामिल, कहा की सेवक बनकर आपकी सेवा में हाजिर हूं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi news : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।  रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बनाये झारखंड राज्य की भूमि पर अपनी पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास होना गर्व की बात होती है।

          उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक हैं और मैं भी सेवक बन कर आपकी सेवा में हाजिर हूं। सूर्य उत्तरायण में जाएगा, लेकिन इस बार वर्ष 2025 का सूर्य महाकुंभ के साथ आया है और इस महाकुंभ में अमृत पान झारखंड का हर निवासी करेगा। विगत वर्ष 2024 से सबक लेते हुए 2025 के नए वर्ष में नई ऊर्जा,नई उमंग और नए उत्साह के साथ हमें झारखंड की जनता के हित के लिए लड़ना है, जूझना है और विजयी होना है।

          रघुवर दास ने कहा कि आज 10 जनवरी का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां मैं राष्ट्र की राजनीति करनेवाले एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की 1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं। 26 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यपाल बनने से पूर्व मैंने पार्टी के सदस्य से इस्तीफा सौंपा था। यह मेरे लिए भावुक पल था। आज दूसरी बार सदस्यता लेते हुए मुझे काफी खुशी हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड के हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष

          बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर विजय दिलाने के संकल्प के साथ दिन-रात मेहनत की इसकी में प्रशंसा करता हूं, लेकिन परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। राजनीतिक जीवन में हार जीत लगी रहती है। जय पराजय जीवन का हिस्सा है। हम लोगों ने वह दिन भी देखा है जब 1984 में हमारे दो सांसद थे, तब विपक्षी हम दो हमारे दो बोलकर हमारी खिल्ली उड़ाते थे। लेकिन जैसा आप सभी को पता है कि भाजपा का जन्म ही हुआ है राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए, ना कि सत्ता सुख भोगने के लिए।
          उन्होंने कहा कि सत्ता हमारे लिए साधन है, जनता की सेवा करने का। सत्ता मेवा का साधन नहीं है। देश के लोगों ने भाजपा का शासन देखा है। इसी कारण लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार आई है। आज देश के 22 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं।

          झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को राज करने का बहुमत दिया है। इंडी गठबंधन ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसी के आधार पर उन्हें जनादेश मिला है। इसका हम सम्मान करते हैं। वही जनता ने विपक्ष को भी मजबूती के साथ सरकार पर दबाव बनाने का जनादेश दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार से अपील किया कि वह अपने वादे पूरे करें। हम कुछ महीने इंतजार करेंगे कि गठबंधन सरकार जनता से किये अपने वादों को पूरा करें। अन्यथा भाजपा जनहित के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को वादे पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे।

          भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले रघुवर दास ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं भी इस महायज्ञ में ना योगदान देने के लिए तैयार हूं।

          इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद और रांची विधायक सीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babulal Marandi Jharkhand BJP Prime Minister Narendra Modi Raghubar Das
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          July 1, 2026

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          July 1, 2026

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          July 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          बिहार मंत्रिमंडल की मंजूरी: बक्सर वामन मंदिर का होगा कायाकल्प, 5 केंद्रीय विद्यालय और 31 बस स्टैंड होंगे आधुनिक

          सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बच्ची बरामद, मां को बेचने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

          बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.