दुमका।
भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को रविवार को धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल आईजी के निर्देश के आलोक में पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में समर्थको की भीड़ भी जेल गेट पर पहुंची। पर मुस्तैद जेल प्रशासन किसी को आसपास फटकने नहीं दिया। पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा में धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल तक लाया गया। मालूम हो कि पूर्व विधायक संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से नीरज सिंह हत्याकांड के मामले में धनबाद जेल में बद थे। सुरक्षा कारणो से पूर्व विधायक को धनबाद से दुमका शिफ्ट किया गया है। पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए सेंट्रल जेल प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा।
|
|


