Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 01:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अपराधियों की गोलियों से गंभीर रूप से घायल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी की मेडिका में मौत
          Headline

          अपराधियों की गोलियों से गंभीर रूप से घायल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी की मेडिका में मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 14, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          . मौत की खबर के बाद पालकोट बाजार बंद, लोगों ने किया सड़क जाम ,जगह जगह टायर जलाकर जाम किया

          रांची। गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के रोकेडेगा मोड़ के पास अपराधियों की गोलियों से गंभीर रूप से घायल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केशरी की आज रांची के मेडिका में मौत हो गयी है। मेडिका में इलाज के दौरान सुमित ने आज अंतिम सांस ली।सुमित केशरी की मौत की खबर सुनते ही सैकडों की संख्या में भाजपाई अस्पताल में जुट गये। मेडिका हॉस्पिटल में सुमित केशरी के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी गयी। उधर, सुमित की मौत की सूचना के बाद गुमला के पालकोट के लोगों में भारी आक्रोश है। पालकोट बाजार को बंद कर गुस्साये लोग सड़क पर उतर कर पालकोट सड़क जाम कर दिया। जामकर्ता पुलिस से हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और मृतक के आश्रित को सरकारी सहायता और मुआवजा की मांग कर रहे है।

          9 जनवरी को देर रात मारी गयी थी गोली,शक की सुई नक्सली पर लग रही है।
          मालूम हो कि सोमवार 9 जनवरी की देर रात करीब 11:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने सुमित केशरी को गोली मार दी थी। सुमित को जब गोली मारी गयी, उस समय उसका भतीजा उत्सव केशरी भी साथ में था। उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में सुमित को सदर अस्पताल ले गयी। जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हें मेडिका अस्पताल, रांची में वेंटिलेटर पर रखा गया है।मेडिको अस्पताल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी खुद जा कर उनकी हाल चाल ली थी ।
          सुमित के ईट भट्ठे में पहुंचे थे दो अपराधी
          सोमवार की रात दो अपराधी सुमित के बिलिंगबिरा स्थित सुमित के ईट भट्ठे में पहुंचे। अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर दोनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों को साथ लेकर पैदल वहां से निकल गये। इसके बाद उत्सव को बाइक लेकर आने को कहा। उत्सव बाइक लेकर आया तो उस पर बैठाकर दोनों को अपराधी वहां से चार किलोमीटर दूर रोकेडेगा मोड़ ले गये। जहां उतारने के बाद सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित के घुटने पर लगी जिससे वह गिर गया, इसी बीच अपराधियों ने उसके सिर को पत्थर से कुचलने का प्रयास किया। बीच बचाव करने गये उत्सव के साथ भी मारपीट करने के बाद अपराधी फरार हो गये।
          पहले गुमला सदर अस्पताल ले गये फिर मेडिका हुए थे रेफर
          घटना की सूचना उत्सव ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम पहुंचकर सुमित को गुमला सदर अस्पताल ले गयी। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया था। सुमित गुमला में एक जुझारू भाजपा नेता के रुप में अपनी पहचान बना ली ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी गुमला न्यूज गोली घायल पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.