Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 02:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सोनपुर मेला में पौराणिक, सांस्कृतिक और आधुनिक रंगों का संगम, विदेशी पर्यटक भी हो रहे आकर्षित
    Headline

    सोनपुर मेला में पौराणिक, सांस्कृतिक और आधुनिक रंगों का संगम, विदेशी पर्यटक भी हो रहे आकर्षित

    today post liveBy today post liveNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:-  पौराणिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजे हुए हरिहर क्षेत्र का प्रसिद्ध सोनपुर मेला इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में दिखाई दे रहा है। गंडक नदी के तट पर लगने वाला यह महीना भर चलने वाला मेला अब एक बड़े महोत्सव का रूप ले चुका है। बिहार सरकार और सारण जिला प्रशासन मेले को आधुनिकता से जोड़ते हुए हर आयु वर्ग के लोगों के लिए नए प्रयोग कर रहा है।

    इस वर्ष मेले में सरकारी विभागों के कई स्टाल लगाए गए हैं, जहां लोग योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मनोरंजन, व्यापार, लोक कला और शिल्प से जुड़े आकर्षक स्टॉल पर्यटकों का ध्यान खींच रहे हैं। देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने के लिए मेले में पहुंच रहे हैं।

    सोनपुर आइडल—युवाओं के लिए नया मंच

    युवाओं को मेले से जोड़ने के लिए इस बार ‘सोनपुर आइडल’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल 2 दिसंबर को गायक कुमार सत्यम की जजिंग में होगा। सेमीफाइनल 5 दिसंबर को गायिका अनन्या मिश्रा और 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले में जज की भूमिका दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल निभाएंगी।

    पुस्तक मेला और साहित्य उत्सव

    युवा और साहित्य प्रेमियों के लिए इस बार पुस्तक मेला भी आकर्षण का केंद्र है, जो 10 दिसंबर तक चलेगा। वहीं 26 और 27 नवंबर को साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा माइंड क्राफ्ट, क्राफ्ट वर्कशॉप और डॉग शो जैसे कार्यक्रम भी मेले को विशेष बना रहे हैं।

    खेल गतिविधियों से बढ़ी रौनक

    सोनपुर मेला खेल प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण बन गया है। घुड़दौड़, हैंडबॉल, पैरा एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, नौका दौड़, क्रिकेट, टग ऑफ वॉर, शतरंज और दंगल जैसे खेल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित की जा रही हैं।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और धार्मिक आयोजन

    जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार, मेले को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। 1 और 2 दिसंबर को दो दिवसीय हरिहरनाथ महोत्सव, 28 दिसंबर तक रामायण मंचन और 30 नवंबर को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

    29 नवंबर को नीरज श्रीधर, 30 नवंबर को श्रद्धा पंडित, 2 दिसंबर को कुमार सत्यम, 3 दिसंबर को कवि सम्मेलन, 5 दिसंबर को अनन्या मिश्रा और 7 दिसंबर को अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति देंगी।

    विदेशी पर्यटकों का भी तांता

    मेला इस बार विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। उनके ठहराव के लिए पर्यटन विभाग की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कॉटेज तैयार किए गए हैं।

    कुल मिलाकर सोनपुर मेला अपनी विविधता, भव्यता और सांस्कृतिक चमक से इस बार महोत्सव जैसा अनुभव दे रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.