Seraikela News:- कांड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी नकली शराब की अवैध तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसते हुए बुधवार देर रात करीब 10 लाख रुपये की नकली विदेशी शराब जब्त की है। छापामारी में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और तीन लग्जरी वाहन—इनोवा, स्कॉर्पियो और इंडिगो—जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय शराब माफियाओं के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
थाना प्रभारी विनोद मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हैप्पी लकी ढाबा के पीछे, केसर के बगल में बने एक घर पर रात में छापामारी की।तलाशी के दौरान—यूके लेबल लगी विदेशी नकली शराब, बिना किसी विवरण वाली प्लेन कार्टन पेटियां बरामद की गईं, जिससे तस्करी और फर्जी पैकिंग का संदेह और मजबूत हो गया।
पुलिस ने मौके से—इनोवा, स्कॉर्पियो, इंडिगो जैसे महंगे वाहनों को जब्त किया है।
शक है कि इन वाहनों का इस्तेमाल शराब की सप्लाई और परिवहन में किया जाता था।
कांड्रा पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इलाके में नकली विदेशी शराब की अवैध सप्लाई और बिक्री हो रही है। पुख्ता सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और रैकेट का भंडाफोड़ किया।
छापामारी के बाद तस्करी में शामिल गिरोहों में खलबली मच गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि— शराब की खेप कहां से मंगाई जाती थी, पैकिंग कौन करता था। इसके पीछे कौन-सा संगठित माफिया नेटवर्क सक्रिय है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

