Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 18:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सली ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
          Headline

          Ranchi: 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सली ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन के सब-जोनल कमांडर दस लाख के इनामी अमरजीत सहित पांच नक्सलियों ने सोमवार को रांची आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के आईजी विधि कुमार विधि के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू ( बिहार गया जिला बाराचट्टी), 05 लाख के इनामी सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन ( चतरा जिले का राजपुर), सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम( बिहार गया जिला का बाराचट्टी), सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन (चतरा जिला का प्रतापपुर), दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया (चतरा जिला का कुंदा)  शामिल है।

          इन हथियारों के साथ किया सरेंडर

          सरेंडर करने के दौरान नक्सलियों ने हथियार, कारतूस और वायरलेस भी पुलिस को सौंपा। इनमें दो एके 56, एक एसएलआर, एक इंसास रायफल,चार मार्क दो रायफल, एक यूएस रायफल, एक एयरगन, दो देशी बंदूक, एक पिस्टल, 1855 जिंदा कारतूस, अलग-अलग हथियारों के मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने के पाउडर, पोटाश, मानसिल 25 किलो शामिल हैं।

          पांचों नक्सलियों पर कुल 223 मामले दर्ज

          आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सोमवार को बताया कि अमरजीत यादव पर चतरा में 41, बिहार के गया में 40 मामले कुल 81 मामले दर्ज हैं। सहदेव यादव पर चतरा में 26, हजारीबाग में एक, बिहार के औरंगाबाद में 10, बिहार के गया में 16 कुल 53 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नीरु यादव पर चतरा में 27, हजारीबाग में एक, बिहार के गया में 19 और बिहार के औरंगाबाद में 13 कुल 60 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार संतोश भुईंया पर चतरा में 19, बिहार के गया में पांच और औरंगाबाद में तीन कुल 27 एवं अशोक बैगा के खिलाफ चतरा में दो मामले दर्ज हैं।

          आई जी पुलिस, सीआरपी के अधिकारी ने सभी नक्सली को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर उनके भविष्य की कामना की ।हाल के दिनों में कई इनामी नक्सलियों ने झारखंड सरकार की नई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के आगे आत्मसमर्पण किया है।झारखंड पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दिया है कि नक्सली या तो हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने अथवा पुलिस की गोली खाने को तैयार रहे।
          आईजी ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ सफलता भी मिल रही है। साथ ही भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

           सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने सुनाई दास्तान, जमीन विवाद की वजह से उठाए हथियार

          प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन के सब-जोनल कमांडर दस लाख के इनामी अमरजीत यादव जमीन विवाद को लेकर नक्सली बना था। उसके रिश्तेदार (गोतिया) ने उसकी जमीन हड़पने की फिराक में थे। नक्सली ने सोमवार को सरेंडर करने के बाद  बातचीत में कहा कि भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर प्रताप दास के जरिये वह संगठन में 2006 में शामिल हुआ। संगठन में शामिल होते ही रिश्तेदारों ने उसकी जमीन वापस लौटा दी। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी के रहने वाले अमरजीत यादव के संगठन में सक्रिय रूप से काम करने और ग्रामीणों को संगठन में जोड़ने से संगठन मजबूत हो गया। इसके कार्य को देखते हुए 2006 में ही उसे एरिया कमांडर की जिम्मेवारी दी गयी। वर्ष 2008 में उसे सब-जोनल तथा 2021 में अमरजीत को कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर और सचिव बनाया गया।

          इसी तरह सरेंडर करने वाला सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव चतरा के राजपुर का रहने वाला है। वह भी जमीन विवाद को लेकर संगठन में शामिल हुआ। संगठन में शामिल होते ही उसके रिश्तेदार उसका जमीन वापस लौटा दिये। सहदेव भी वर्ष 2006 में ही संगठन से जुड़ा था। सरेंडर करने वाला सब-जोनल कमांडर नीरु यादव बिहार के गया जिले के बाराचट्टी का रहने वाला था। वह भी जमीन विवाद की वजह से वर्ष 2004 में संगठन में शामिल हुआ।

          सरेंडर करने वाला पांचवें नक्सली दस्ता सदस्य अशोक बैगा चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह भी जमीन विवाद को लेकर 2023 में भाकपा माओवादी संगठन से जुडा। सरेंडर करने वाले सब-जोनल कमांडर संतोष भुईंया चतरा जिले के प्रतापपुर का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य इंदल गंझू के बहकावे में आकर संगठन से 2017 में शामिल हुआ।

          आत्मसमर्पण ईनामी झारखंड पुलिस नक्सली माओवादी रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          October 25, 2026

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          October 25, 2026

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          October 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर खरगे का संदेश: सामाजिक समानता और सांप्रदायिक सद्भाव से मजबूत होगा देश

          भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वही संगठन के मालिक: नितिन नवीन

          झारखंड में सामाजिक सेवा की अनूठी पहल, सामूहिक विवाह में 50 जनजातीय जोड़े विवाह बंधन में बंधे

          पलामू में गीता देवी को न्याय दिलाने की मांग तेज, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील

          इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; सुपौल में शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.