Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 13:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नकली सोना बेचने वाले अंतर जिला गिरोह के पांच सदस्य धराए, 1.8 किलो सोना जैसा दिखने वाला धातु बरामद
    Headline

    नकली सोना बेचने वाले अंतर जिला गिरोह के पांच सदस्य धराए, 1.8 किलो सोना जैसा दिखने वाला धातु बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय।  पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता तेधड़ा थाना क्षेत्र में मिली है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यो के पास से सोना जैसा दिखने वाला 1.8 किलो धातु भी बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य तेधड़ा पेठिया गाछी के समीप 22 लाख रूपए में एक किलो आठ सौ ग्राम नकली सोना की डील करने पहुंचे थे। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सदस्यो से कई इनपुट मिले है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार नकली सोना बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य तेघड़ा थाना क्षेत्र में 22 लाख रुपये में सोना की डील करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस को पक्की जानकारी मिल गई जिसके बाद घेराबंदी कर बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी अमन कुमार एवं बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर निवासी मो. कुर्बान, समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय ढ़ेपुरा निवासी राजू कुमार ठाकुर एवं विभूतिपुर निवासी मो. अमजद तथा खगड़िया जिला के बेलदौर निवासी सिद्धार्थ कुमार को एक किलो आठ सौ ग्राम नकली सोना, तीन मोटरसाइकिल, पांच एंड्रॉयड मोबाइल एवं तीन एटीएम कार्ड के साथ एनएच किनारे पेठिया गाछी से गिरफ्तार किया गया।

    जबकि, नकली सोना खरीदने वाला खगड़िया जिला का मानसी निवासी एक कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह कोलकाता एवं दिल्ली से नकली सोने जैसा धातु खरीद कर लाता है। इसके बाद स्थानीय लोगों को असली सोना टेस्ट कराने के लिए देते हैं तथा इसके साथ नकली सोना दे दिया जाता है। सूचना मिली थी कि तेघड़ा पेठिया गाछी के समीप कारोबारी गिरोह पहुंचा है तथा 22 लाख रुपये में एक किलो आठ सौ ग्राम नकली सोना की डील होनी है।

    इस बड़े मामले की सूचना मिलते ही पांचों को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में कई इनपुट मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य अपने चिर-परिचित लोगों को भी बुरी तरह से ठग लेते थे। यह गिरोह बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। कम दाम में बगैर किसी कागज के चोरी चुपके सोना खरीदने वाले लोग ठगी होने पर पुलिस में शिकायत भी करते थे। गिरफ्तार अमन कुमार पहले इसी गिरोह से एक लाख 20 हजार रुपया ठगा चुका था, जिसके बाद वह पैसा वापस पाने के चक्कर में गिरोह में शामिल होकर कारोबारी बन गया। मो. अफजल ने भी अपने चचेरे भाई को नकली सोना बेचा था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कारोबारी गिरफ्तार गिरोह नकली सोना पुलिस बेगुसराय न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025

    कोडरमा में भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास,बाबूलाल मरांडी बोले हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल ,कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रही है

    June 7, 2025

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.