Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 13:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के पांच अगवा प्रवासी श्रमिकों का पांच माह बाद भी सुराग नहीं
          Headline

          झारखंड के पांच अगवा प्रवासी श्रमिकों का पांच माह बाद भी सुराग नहीं

          today post liveBy today post liveSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih News:- पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर से 25 अप्रैल 2025 को अगवा किए गए झारखंड के पांच प्रवासी श्रमिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन श्रमिकों की सुरक्षित रिहाई को लेकर सरकार और एजेंसियों की कोशिशों के बावजूद ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। इस कारण दुर्गा पूजा जैसे खुशी के मौके पर भी उनके घरों में मायूसी और बेचैनी छाई हुई है।

          गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो पंचायत से संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो और मुंडरो के उत्तम महतो को नाइजर में अगवा कर लिया गया था। ये सभी श्रमिक कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। जिस दिन अपहरण हुआ, उसी दिन सशस्त्र अपराधियों ने कंपनी के कैंप पर हमला कर 12 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।

          परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे लगातार राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक गुहार लगा चुके हैं। कई बार जिला अधिकारी, विधायक, सांसद, मंत्री और यहां तक कि राज्यपाल से मिलकर अपहृतों की रिहाई की मांग रखी गई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर इस मामले पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया था। बावजूद इसके, पांच महीने बाद भी किसी प्रकार की ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

          प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार अपहृत श्रमिकों की स्थिति पर स्पष्ट जानकारी देने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार न केवल श्रमिकों की रिहाई सुनिश्चित करे, बल्कि उनके परिवारों को तत्काल आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराए, क्योंकि अधिकांश परिवार अब रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई झेल रहे हैं।

           

          परिजन अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही सरकार उनकी सुध लेगी और प्रियजनों की सकुशल वापसी होगी। हालांकि, समय बीतने के साथ उनकी बेचैनी और निराशा और बढ़ती जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.