Nalanda News:-नालंदा जिलान्तर्गत हिलसा थानाक्षेत्र के सरथुआ गांव में मंगलवार की देर रात्री भूमी विवाद को लेकर दो सगे भाई रमेश माहतो और रघु माहतो के बीच भीषण गोलीबारी की गयी जिसमें एक 60वर्षिय महिला की गोली लगने से मौत हो गयीं।

घटनाक्रम की जानकारी बुधवार को हिलसा थाना पुलिस को दी गयी। हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। मृतक महिला की पहचान पटना जिले के धनरूआ थानाक्षेत्र के कुरसा गांव निवासी कारू माहतो की पत्नी सुगिया देवी के रूप में की गयी। हिलसा के थानाध्यक्ष नें बताया की दोनों भाई के बीच वर्षो से भूमि विवाद चला आ रहा था कि बिती रात इसी बिषय को लेकर विवाद छिङ गया जो भीषण हिसक रूप ले लिया और दोनों के बीच गोलीबारी होने लगी इसी बीच शौच के लिए जारही महिला को गोली लग गयी महिला को घायल अवस्था में ईलाज के लिए हिलसा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में एक तहरीर हिलसा थाने में दर्ज की गयी है ।मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस तलाश कर रही है।