धनबाद।
धनबाद के हिल कॉलोनी स्थित रेल एसपी के आवास की चारदीवारी से सटाकर रखें सैकड़ों केबल क्वायल में शुक्रवार को आग लग गई। आज की आग की लपटें इतनी तेज थी कि एसपी आवास तक पहुंच गई। इससे रेल विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां घंटों तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करती रही। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सिगनल एंड टेलीकॉम विभाग के केबल स्टॉक में अगलगी की सूचना पर वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। डीएसपी खुद डंडा थाम कर लोगों को खदेड़ने में लगे रहे। सूचना पाकर डीआरएम आशीष बंसल समेत तमाम आला अधिकारी और रेल पुलिस के दोनों डीएसपी भी मौके पर पहुॅचें।


