Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 00:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद के अस्पताल में आग से कोहराम, डॉक्टर दंपती समेत 6 की मौत
          Headline

          धनबाद के अस्पताल में आग से कोहराम, डॉक्टर दंपती समेत 6 की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 28, 2023Updated:January 28, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          धनबाद। झारखंड के कोयलांचल से शनिवार सुबह-सुबह बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। धनबाद के हाजरा क्लिनिक-अस्पताल में देर रात आग की वजह से डॉक्टर दंपती विकास हाजरा और प्रेमा हाजरा समेत 6 लोगों की जान चली गई।  फिलहाल आग कैसे लगी इसको लेकर पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर हाजरा चिकित्सक के साथ साथ पत्रकारिता के क्षेत्र से भी जुड़े थे।धनबाद से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक 7डेज के मालिक भी थे। अभी तक प्रशासन ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। तुरंत 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

          जानकारी के मुताबिक, धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल का पूरा मामला है। जिसमें अस्पताल प्रबंधक समेत 6 लोगों के मौत की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग देर रात करीब 1:00 बजे लगी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कता के बाद आग पर काबू पाया गया।ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। जिससे डॉ. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ. प्रेमा हाजरा और उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का भांजा समेत 6 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान था। अस्पताल और आवास के बीच कॉरिडोर है, जिसमें लगी आग फैलकर डॉक्टर दंपति के आवास तक पहुंच गई। हादसे के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं।

          इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है। सामने स्थित डॉक्टर दंपती के बिल्डिंग से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही है। साथ ही वहां मौजूद लोग सीढ़ी के सहारे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

          घटना के बाद पूरे धनबाद में मातम का माहौल है। सुबह से ही अस्पताल में लोगों और अधिकारियों का आना-जाना जारी है। मृत डॉक्टर दंपति और अन्य मृतकों के शोकाकुल परिजन भी धनबाद पहुंचने लगे हैं। मृतकों का शव धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।

          6 लोगों की मौत, 9 को किया गया रेस्क्यू

          इस दौरान दमकलकर्मियों ने प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना है कि अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर प्रेमा हाजरा और उनके पति डॉक्टर विकास हाजरा की मौत हो गई है। 6 लोगों के मौत की सूचना है। इनमें हामरु, तारा, सुनील नाम के लोग भी शामिल हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौत की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

          अस्पताल में आग बुझाने के लिए एंटी फायर का कोई प्रबंध नहीं था

          अस्पताल में आग की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, कुल 9 लोगों को बचाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। अस्पताल में आग से सेफ्टी को लेकर भी लापरवाही का पता चला है। बताया जा रहा कि अस्पताल में आग बुझाने के लिए एंटी फायर का कोई प्रबंध नहीं था। ज्यादातर लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। अस्पताल में आग की सूचना के बाद बाहर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बैंक मोड़ पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव शुरू किया।

          अस्पताल में हुए अगलगी मामले की डीसी पूरी जानकारी दें : मंत्री

          धनबाद के हाजरा अस्पताल में हुए अगलगी के घटना पर स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने डीसी धनबाद को निर्देश दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें घटना की पूरी रिपोर्ट दें। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस अग्निकांड में मृतक चिकित्सक दम्पति और अन्य लोगों के प्रति उन्होंने संवेदना प्रकट किया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आग चिकित्सक दंपति धनबाद न्यूज मौत रेस्क्यु हाजरा हॉस्पिटल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.